पलामू पुलिस ने हरिहरगंज थाना क्षेत्र से नक्सली संगठन टीपीसी (TPC) के एरिया कमांडर महेश्वर राम उर्फ शेखर जी को गिरफ्तार किया है। 14 जनवरी को पलामू के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने पत्रकारों को बताया की गिरफ्तार एरिया कमांडर ने कई नक्सली वारदातों में अपनी संलिप्‍तता स्वीकार की है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बीते 10 जनवरी को टेरर फंडिंग मामले में ट्रांसपोर्टर सुदेश केडिया और अजय कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था। अब दोनों को NIA रिमांड पर ले सकती है।

झारखंड के नक्सल प्रभावित पलामू जिले में टीपीसी (TPC) नक्सलियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिसंबर से जनवरी के बीच नक्सलियों ने लगभग आधा दर्जन से अधिक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है।

झारखंड की पलामू पुलिस ने टीपीसी (TPC) के पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार, सभी नक्सलियों की गिरफ्तारी 12 जनवरी को पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र से हुई।

झारखंड नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पलामू प्रमंडल के लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लातेहार जिले में बीते साल 22 नवम्बर को हुई चार पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल सात नक्सलियों (Naxals) को गिरफ्तार किया गया है।

झारखंड के नक्सल प्रभावित लोहरदगा जिले के जोबांग थाना क्षेत्र के सिरम गांव के जंगल के पास 4 दिसंबर को सुरक्षाबलों और टीपीसी (TPC) नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

CAA कानून का डर बांग्लादेशी घुसपैठियों के चेहरों पर साफ दिखने लगा है। बांग्लादेशी घुसपैठिए अब अपने वतन लौट रहे हैं। वे अंधेरी रात में बॉर्डर पार कर रहे हैं।

पुलिस ने झारखंड जेजेएमपी (JJMP) के चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है।  गिरफ्तार नक्सलियों के नाम विवेक यादव, विजय राम, राकेश यादव और आशीष साव हैं। इनके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

झारखंड की पलामू पुलिस को टीपीसी (TPC) के सब जोनल कमांडर सहित पांच कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस ने इन नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी किया है।

झारखंड के कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला जिला के तिरुलडीह में पांच पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में शामिल दो नक्सलियों (Naxals) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

झारखंड के हजारीबाग जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र के किरीगड़ा के पास दामोदर नदी पर बन रहे पुल के पास 2 जनवरी की देर रात नक्सलियों (Naxals) ने कई गाड़ियों व निर्माण कार्य में लगे उपकरणों को आग के हवाले कर दिया।

झारखंड की जनता ने गठबंधन को पूर्ण बहुमत दिया है और राज्य की कमान अब हेमंत सोरेन के हाथ में है। लोगों को इस सरकार से अपार उम्मीदें हैं। लेकिन हेमंत सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती नक्सलवाद (Naxalism) है।

लामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के मुनकेरी गांव में टीपीसी नक्सलियों ने एक हाइवा को आग के हवाले कर दिया। वहीं, लातेहार में नक्सलियों ने रेलवे निर्माण कंपनी के साइट पर धावा बोला और कई वाहनों को जला डाला।

झारखंड के नक्सल प्रभावित खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र के सेल्दा गांव में भाकपा माओवादी के नक्सलियों (Naxalites) ने निर्माणाधीन अस्पताल को डायनामाइट लगाकर उड़ा दिया। निर्माणाधीन अस्पताल को उड़ाने के बाद नक्सलियों ने मौके पर पर्चा भी छोड़ा है।

बीते 13 दिनों में दो ग्रामीणों की मौत के साथ-साथ तीन सुरक्षाकर्मी और एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल। नक्सलियों द्वारा सड़कों के साथ-साथ पर्यटन स्थलों पर भी किया जा सकता है खून खराबा, सुरक्षाबल मुस्तैद।

झारखंड के नक्सल प्रभावित गिरिडीह जिले के पीरटांड़ के ठेकेदार निरंजन सिंह हत्याकांड में शामिल दूसरे हार्डकोर नक्सली (Naxali) देबु टुडु को पुलिस ने भेजा जेल।

जिले के लेस्लीगंज से लहलहे तक सड़क निर्माण कार्य में लगे हाईवा को TPC नक्सली संगठन ने 26 दिसंबर की रात को फूंक दिया। हाइवा को जलाने के बाद घटनास्थल पर पर्चा छोड़ कर संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है।

यह भी पढ़ें