झारखंड: पलामू में सड़क निर्माण में लगे हाइवा को TPC उग्रवादियों ने किया आग के हवाले

जिले के लेस्लीगंज से लहलहे तक सड़क निर्माण कार्य में लगे हाईवा को TPC नक्सली संगठन ने 26 दिसंबर की रात को फूंक दिया। हाइवा को जलाने के बाद घटनास्थल पर पर्चा छोड़ कर संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है।

TPC

जिले के लेस्लीगंज से लहलहे तक सड़क निर्माण कार्य में लगे हाईवा को TPC नक्सली संगठन ने 26 दिसंबर की रात को फूंक दिया।

झारखंड के नक्सल प्रभावित जिला पलामू के लेस्लीगंज के पथरही गांव में नक्सली संगठन TPC ने एक हाइवा को आग के हवाले कर दिया। जिले के लेस्लीगंज से लहलहे तक सड़क निर्माण कार्य में लगे हाईवा को TPC नक्सली संगठन ने 26 दिसंबर की रात को फूंक दिया। हाइवा को जलाने के बाद घटनास्थल पर पर्चा छोड़ कर संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है।

TPC

झारखंड के नक्सल प्रभावित जिला पलामू के लेस्लीगंज के पथरही गांव में नक्सली संगठन TPC ने एक हाइवा को आग के हवाले कर दिया। जिले के लेस्लीगंज से लहलहे तक सड़क निर्माण कार्य में लगे हाईवा को TPC नक्सली संगठन ने 26 दिसंबर की रात को फूंक दिया। हाइवा को जलाने के बाद घटनास्थल पर पर्चा छोड़ कर संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। लेस्लीगंज पुलिस को विशेष छानबीन करने का निर्देश दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, यहां सड़क निर्माण कंपनी सिलदिलिया कंस्ट्रक्शन का अस्थाई कार्यालय मनोरंजन दूबे के मकान में बनाया गया है। लेस्लीगंज हाई स्कूल के पास पथरही गांव में मेन रोड पर रात में हाईवा जेएच 03एच 7795 खड़ी थी। कंपनी के कई कर्मी वहां रुके थे। जानकारी के अनुसार, TPC उग्रवादी संगठन के लोगों ने पहले कंस्ट्रक्शन के कर्मियों को बंधक बनाकर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद हाईवा में आग लगा दी। जाते समय नक्सलियों ने 25 से 30 चक्र गोलियां भी चलाईं और एक पर्चा भी छोड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और बंधक बनाए गए कर्मियों को बाहर निकाला। साथ ही घटनास्थल से पुलिस ने कई गोली के खोखे एवं पर्चा बरामद किया है। पर्चा में काम बंद करने व संगठन से मिलने की बात लिखी गई है। पर्चा ने घटना की जिम्मेदारी TPC नक्सली संगठन के संजीत ने ली है।

पढ़ें: गांव के युवाओं को शहर घूमने का मौका, नक्सल प्रभावित इलाकों में CRPF की अनूठी पहल

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें