इनामी नक्सली महाराजा प्रमाणिक के दो करीबी गिरफ्तार, सरायकेला-खरसावां में 5 पुलिस वालों की हत्या में थे शामिल

झारखंड के कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला जिला के तिरुलडीह में पांच पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में शामिल दो नक्सलियों (Naxals) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Naxals

झारखंड के कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला जिला के तिरुलडीह में पांच पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में शामिल दो नक्सलियों (Naxals) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

झारखंड के कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला जिला के तिरुलडीह में पांच पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में शामिल दो नक्सलियों (Naxals) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सलियों में सोयना सिंह सरदार और मंगल टोप्पो उर्फ लालू शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों नक्सली कुख्यात नक्सली महाराजा प्रमाणिक दस्ता के सदस्य हैं और ये दोनों नक्सली महाराजा प्रमाणिक के काफी करीबी माने जाते हैं।

Naxals
सरायकेला-खरसावां हमले में शामिल दो नक्सली गिरफ्तार।

झारखंड के कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला जिला के तिरुलडीह में पांच पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में शामिल दो नक्सलियों (Naxals) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सलियों में सोयना सिंह सरदार और मंगल टोप्पो उर्फ लालू शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों नक्सली कुख्यात नक्सली महाराजा प्रमाणिक दस्ता के सदस्य हैं और ये दोनों नक्सली महाराजा प्रमाणिक के काफी करीबी माने जाते हैं। 14 जून, 2019 को पेट्रोलिंग के लिए निकले पुलिसकर्मियों को नक्सलियों (Naxals) ने घात लगाकर हमला किया था। नक्सलियों ने पहले जवानों को चाकू मारी और फिर गोली मार कर उनकी हत्या कर दी थी।

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सली मंगल टोप्पो, महाराजा प्रमाणिक के लिए लेवी वसूलने और पोस्टरबाजी करने का काम करता था। साथ ही वह नक्सलियों (Naxals) के कपड़ा और तार भी उपलब्ध कराता था। करीबी होने के कारण महाराजा प्रमाणिक ने उसे एरिया कमांडर बना दिया था। इसके अलावा दोनों गिरफ्तार नक्सली सरायकेला जिले में हुए मुठभेड़ और आइईडी विस्फोट की घटना में भी शामिल थे। बता दें कि अब तक सरायकेला में हुए 5 जवानों की हत्या में शामिल 11 नक्सलियों (Naxals) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पढ़ें: औरंगाबाद में नक्सलियों ने पूर्व जिला परिषद सदस्य के घर पर किया हमला

14 जून, 2019 को सरायकेला खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ू हाट में हुए इस नक्सली हमले में बिहार के गोवर्धन पासवान, दुमका के एएसआइ मानोधन हांसदा और चाईबासा के कांस्टेबल धनेश्वर महतो, युधिष्ठिर और डिबरू पूर्ति शहीद हो गए थे। सरायकेला-खरसावां मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ू हाट बाजार में 14 जून की शाम करीब चार बजे नक्सलियों (Naxals) के दस्ते ने हमला किया था। छह बाइक पर सवार होकर आये 10-12 नक्सलियों ने पुलिसकर्मियों को पहले चाकू मारी और उसके बाद अंधाधुंध फायरिंग किया, जिसमें 5 जवान शहीद हो गए।

इस हमले में पुलिस के वाहन का चालक सुखलाल कुदादा जान बचाकर भागने में सफल रहा था। जवानों की हत्या के बाद नक्सलियों (Naxals) ने उनके चार हथियार भी लूट लिए थे। इसके बाद नक्सली बुंडू की ओर भाग गए थे। चालक सुखलाल कुदादा ने पुलिस पदाधिकारियों को बताया था कि बाजार में नक्सली पहले से मौजूद थे। पुलिस टीम जैसे ही वहां पहुंची, नक्सलियों ने चारों तरफ से उन्हें घेर लिया, फिर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से सभी पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। इसके बाद नक्सलियों (Naxals) ने सभी जवानों को गोली मार दी और हथियार लेकर भाग गए थे।

पढ़ें: राज्य में हर दूसरे दिन नक्सली वारदात, वजूद बचाने के लिए संगठन को फिर से सक्रिय करने में जुटे नक्सली

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें