लूटपाट करने और आग लगाकर फरार होने में माहिर, धरा गया नक्सलियों का वांछित एरिया कमांडर

पलामू पुलिस ने हरिहरगंज थाना क्षेत्र से नक्सली संगठन टीपीसी (TPC) के एरिया कमांडर महेश्वर राम उर्फ शेखर जी को गिरफ्तार किया है। 14 जनवरी को पलामू के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने पत्रकारों को बताया की गिरफ्तार एरिया कमांडर ने कई नक्सली वारदातों में अपनी संलिप्‍तता स्वीकार की है।

TPC

पलामू पुलिस ने हरिहरगंज थाना क्षेत्र से नक्सली संगठन टीपीसी (TPC) के एरिया कमांडर महेश्वर राम उर्फ शेखर जी को गिरफ्तार किया है।

झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पलामू पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। पलामू पुलिस ने हरिहरगंज थाना क्षेत्र से नक्सली संगठन टीपीसी (TPC) के एरिया कमांडर महेश्वर राम उर्फ शेखर जी को गिरफ्तार किया है। 14 जनवरी को पलामू के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने पत्रकारों को बताया की गिरफ्तार एरिया कमांडर ने कई नक्सली वारदातों में अपनी संलिप्‍तता स्वीकार की है।

TPC
पलामू से TPC का एरिया कमांडर गिरफ्तार।

एसपी अजय लिंडा ने बताया की TPC का एरिया कंमाडर शेखर जी इसके पहले लूट कांड में जेल गया था। 30 दिसंबर, 2019 को छतरपुर के मुनकेरी में हुई आगजनी की घटना में भी वह शामिल था। इसके अलावा महेश्वर राम उर्फ शेखर जी ने संगठन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी भी दी है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। लिंडा ने बताया कि गिरफ्तार एरिया कमांडर पिछले 30 दिसंबर को पत्थर लदे हाइवा को जलाने की घटना में शामिल था। इसके अलावा 2006 में सतबरवा थाना क्षेत्र में हुई एक लूट की घटना में भी वह मुख्य अभियुक्त है। उन्होंने बताया कि उसके पास से एक डबल सिम वाला मोबाइल फोन और इक्कीस मुद्रित पर्चे बरामद किए गए हैं।

साथ ही उसके पास से नक्सली गतिविधियों से संबंधित पोस्टर भी मिले हैं। पुलिस को महेश्वर राम की लंबे अरसे से तलाश थी। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने 13 जनवरी की रात टीम बनाकर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महेश्वर राम पर और भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस फिलहाल महेश्वर से पूछताछ कर रही है। इसके पहले, पलामू पुलिस ने टीपीसी (TPC) के पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। मिली जानकारी के अनुसार, सभी नक्सलियों की गिरफ्तारी 12 जनवरी को पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र से हुई।

गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने हथियार के साथ कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद किया है। गिरफ्तार नक्सलियों ने पलामू और गढ़वा में कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था। माना जा रहा है कि टीपीसी (TPC) के इन नक्सलियों की गिरफ्तारी के बाद कई घटनाओं का खुलासा हो सकता है। बता दें कि पलामू पुलिस टीपीसी (TPC) और जेजेएमपी (JJMP) के खिलाफ बड़ा अभियान चला रही है।

पढ़ें: सामने से मौत आ रही थी फिर भी टस से मस नहीं हुए जवान, हिमस्खलन में 4 शहीद

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें