JHARKHAND

झारखंड के लोहरदगा जिले की कुडू थाना पुलिस ने 22 दिसंबर को पीएलएफआइ (PLFI) के हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली की पहचान बंधन सिंह के रूप में हुई है।

झारखंड के प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई (PLFI) के दो नक्सलियों को पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर चाईबासा जेल भेज दिया है।

झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र से टीपीसी (तृतीय प्रस्तुति कमिटी) के एरिया कमांडर समेत दो उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

झारखंड के लातेहार और लोहरदगा के जंगली इलाके में नक्सली (Naxals) बम प्लांट कर रखे हैं। इसके कारण जंगली इलाकों में जलावन के लिए सूखी लकड़ियां लाने जाने वाले ग्रामीण सहमे हुए हैं।

झारखंड की पलामू पुलिस ने माओवादी नक्सली (Naxalite) अरुंजय उर्फ दुखन को 18 दिसंबर की सुबह गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इस नक्सली को गिरफ्तार किया। वह कई महीनों से फरार चल रहा था।

झारखंड के खूंटी जिले में पीएलएफआइ (PLFI) के नक्सली अनिल हेरेंज कोकर्रा पुलिस ने 19 दिसंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

झारखंड के खूंटी जिले के सायको थानांतर्गत एटकेडीह में 16 दिसंबर की रात नक्सलियों (Naxals) ने नवनिर्मित सामुदायिक भवन सह प्रशिक्षण केंद्र को बम से उड़ाने का प्रयास किया।

झारखंड से नक्सलवाद (Naxalism) के खात्मे के लिए सरकार कमर कस चुकी है। राज्य में में नक्सलियों के खात्मे के लिए लगातार सुरक्षाबलों के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

झारखंड की दुमका (Dumka) पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने बरामद किए नक्सलियों के हथियार।

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2019) के दौरान दहशत फैलाने की मंशा से नक्सलियों (Naxals) ने 7 दिसंबर की शाम खूंटी के अड़की और पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा में चुनाव संपन्न कराकर लौट रही पोलिंग पार्टियों पर हमला कर दिया।

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 7 दिसंबर को होनेवाले मतदान से ठीक पहले 6 दिसंबर की रात करीब साढ़े दस बजे नक्सलियों (Naxals) ने विस्फोट व फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की।

नक्सली (Naxali) घटना में शामिल धनगांई थाना क्षेत्र के आमुखाप निवासी कमलदेव यादव पिता नागेश्वर यादव को सशस्त्र सीमा बल 32वीं वाहिनी, कोबरा 205 बरवाडीह, धनंगाई पुलिस और हंटरगंज पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।

नामकुम थाना क्षेत्र के लाली पंचायत के हेसो जंगल से रांची पुलिस (Ranchi Police) द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए विस्फोटक और हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने 3 दिसंबर को कहा कि बीते पांच वर्षों में भाजपा सरकार ने झारखंड में नक्सलियों को कुछ क्षेत्रों तक ही सीमित कर दिया है।

झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नक्सलियों ने गिरिडीह जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में पोस्टर बाजी कर दहशत फैलाने का प्रयास किया।

झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में चुनावी ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ (CRPF) का एक जवान गायब बताया जा रहा है।

झारखंड के नक्सल प्रभावित जिला खूंटी के अड़की थाना के कोचांग के ग्राम प्रधान सुखराम सोय उर्फ सुखराम मुंडा की हत्या में शामिल भाकपा माओवादी के दो नक्सलियों (Naxalites)को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें