झारखंड: दुमका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार बरामद

झारखंड की दुमका (Dumka) पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने बरामद किए नक्सलियों के हथियार।

Dumka

झारखंड की दुमका (Dumka) पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने बरामद किए नक्सलियों के हथियार।

झारखंड की दुमका (Dumka) पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने बरामद किए नक्सलियों के हथियार।

दुमका जिला पुलिस को लगातार मिल रही थी इसकी सूचना।

संथाल परगना पुलिस हार्डकोर इनामी नक्सली विजय दा की खोज में।

Dumka
दुमका पुलिस द्वारा बरामद किया गया हथियारों का जखीरा।

झारखंड के दुमका (Dumka) जिले के नक्सल प्रभावित इलाके रानेश्वर थाना क्षेत्र के भुसकी पहाड़ी के जंगलों से पुलिस को भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। बरामद हथियारों में दो इंसास, 383 कारतूस और हेंड ग्रेनेट, फ्यूज हेंड ग्रेनेट, पुल थ्रू, मैंगजीन पाउच सहित कई सामान बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, इनमें से दोनों इंसास रायफल नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों से लुटे गए हैं। एक इंसास 2013 में तत्कालीन एसपी अमरजीत बलिहार की हत्या की वारदात के समय आरक्षी मनोज कुमार हेम्ब्रम से लूटा गया था।

वहीं, दूसरा इंसास रायफल 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान शिकारीपाड़ा के सरसाजोल गांव में आरक्षी रघुनंदन झा से लूटा गया था।  इसके अलावा, 02 जून को रानेश्वर थाना क्षेत्र के कथलिया गांव में नक्सलियों ने एलआरपी कर रहे एसएसबी जवानों पर फायरिंग की थी। इस हमले में एक जवान शहीद हो गया था। घटना के बाद नक्सलियों ने अपने हथियारों को जंगल में छुपा दिया था और खुद भाग खड़े हुए थे। दुमका (Dumka) जिला पुलिस को लगातार इस बात की सूचना मिल रही थी।

इस सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसएसबी और दुमका (Dumka) जिला पुलिस बल के जवानों ने संयुक्त ऑपरेशन में नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखा गया हथियार बरामद कर लिया है। उधर, संथाल परगना पुलिस ने वर्तमान में विजय दा के सक्रिय होने की पुष्टि की है। विजय दा 25 लाख का इनामी नक्सली है जो संथाल परगना इलाके में सक्रिय है। पुलिस इस खूंखार नक्सली की जोर-शोर से तलाश कर रही है।

पढ़ें: ‘इस साल छत्तीसगढ़ में कम हुईं नक्सली घटनाएं’, राज्यसभा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का बयान

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें