Jharkhand: फरार नक्सली चढ़ा पुलिस के हत्थे, कई मामलों में है अभियुक्त

नक्सली (Naxali) घटना में शामिल धनगांई थाना क्षेत्र के आमुखाप निवासी कमलदेव यादव पिता नागेश्वर यादव को सशस्त्र सीमा बल 32वीं वाहिनी, कोबरा 205 बरवाडीह, धनंगाई पुलिस और हंटरगंज पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।

Naxali

झारखंड के हंटरगंज थाना में हुई घटना में शामिल नक्सली (Naxali) को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार कर लिया।

झारखंड के हंटरगंज थाना में हुई घटना में शामिल नक्सली (Naxali) को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नक्सली का नाम कमलदेव यादव है। वह धनगांई थाना क्षेत्र केआमुखाप का रहने वाला है। इस नक्सली को सशस्त्र सीमा बल 32वीं वाहिनी, कोबरा 205 बरवाडीह, धनंगाई पुलिस और हंटरगंज पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।

Naxali
सांकेतिक तस्वीर।

गिरफ्तार नक्सली (Naxali) कमलदेव यादव झारखंड के हंटरगंज थाना में 7 नवम्बर को दर्ज कांड संख्या 166/19 का अभियुक्त है। मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली (Naxali) अपने घर पर है। जिसके बाद एसएसबी, कोबरा, धनंगाई पुलिस एवं हंटरगंज पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली (Naxali) पर एक्सप्लोसिव कस्टमर, 17 सीएल सहित कई धाराओं में मामला दर्ज है। एसएसबी के सहायक कमांडेंट रविकांत वर्मा के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सली (Naxali)  से पूछताछ के बाद झारखंड के हंटरगंज पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

इससे पहले, झारखंड के नक्सल प्रभावित जिला खूंटी के अड़की थाना के कोचांग के ग्राम प्रधान सुखराम सोय उर्फ सुखराम मुंडा की हत्या में शामिल भाकपा माओवादी के दो नक्सलियों (Naxalites) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नक्सलियों ( में आड़ाहातू गांव का सांदू मुंडू और ससांगबेड़ा का रहने वाला देवसाय पूर्ति शामिल हैं। इनके पास से दो देसी कट्टे, दो जिंदा गोली, भाकपा माओवादी के छह पर्चे, चार नक्सली साहित्य, दो बैनर और दो बैग बरामद किए गए। एसपी आषुतोष शेखर ने 29 नवंबर को आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।

एसपी के मुताबिक, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कोचांग के ग्राम प्रधान सुखराम मुंडा की हत्या में शामिल नक्सली  सांदू मुंडू और देवसाय पूर्ति बोहंडा हॉकी मैदान के पास घूम रहे हैं। सूचना के आलोक में एएसपी अभियान अनुराग राज के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने 28 नवंबर को बोहंडा चौक के पास छापेमारी कर दोनों नक्सलियों (Naxalites) को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि हत्या के अन्य आरोपी नक्सली दाऊद हेमरोम को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसपी के अनुसार, दोनों नक्सलियों के खिलाफ पहले से ही हत्या, आर्म्स एक्ट और नक्सली गतिविधियों को लेकर अड़की थाने में चार मामले दर्ज हैं।

पढ़ें: रांची पुलिस ने बरामद किया विस्फोटक और हथियारों का जखीरा

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें