सुर्खियां

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक 4 जुलाई तक कोरोना के कुल 97,89,066 सैंपल्स टेस्ट किए गए हैं।

चीन ने एलएसी के पार अपने सैनिकों की तैनाती में जबरदस्त बढ़ोत्तरी की है। चीन की शुरू से यह नीति रही है कि वह भारतीय सीमा में घुसकर थोड़ा पीछे होता है और बाकी की जमीन पर कब्जा कर लेता है।

दक्षिण चीन सागर में चीन अपना एकछत्र राज चाहता है। बीते दिनों चीन ने यहां युद्धाभ्यास किया जिसके बाद इससे उसके पड़ोसी देश जैसे ताइवान, फ‍िलीपीन्‍स और व‍ियतनाम डरे हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने CRPF के काफिले हमला किया है। CRPF के काफिले को IED ब्लास्ट के जरिये निशाना बनाया गया है। इस हमले में एक जवान घायल हो गया है।

ओडिशा में नक्सलवाद के खिलाफ मुहिम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है।

कोरोना (Coronavirus) के लक्षण दिखने के बाद युवक का कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसमें वह मंगलवार को पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई।

होम आइसोलेशन (Home Isolation)  के मरीज की स्थिति दस दिनों तक स्थिर रहने व तीन दिनों तक बुखार नहीं होने पर पूरी तरह ठीक माना जाएगा। जिला सर्विलांस अधिकारी को होम आइसोलेशन के कोरोना (Coronavirus) मरीज का ध्यान रखना होगा‚ मरीज की स्थिति को कोविड़ पोर्टल पर देना होगा।

Today History: सिंधु भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। सिंधु ने वर्ष 2016 में ब्राजील में खेले गए रियो ओलम्पिक खेलों में एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। साथ ही सिंधु ओलम्पिक खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं।

खेल में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते पीवी सिंधु (PV Sindhu) को राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड और अर्जुन अवॉर्ड तथा देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा भी कई अवॉर्ड सिंधु के नाम है।

कुलगाम के पुलिस अधीक्षक गुरिंदरपाल सिंह ने कहा कि कुलगाम पुलिस स्टेशन के क्षेत्राधिकार के तहत कुलगाम के आरा गांव में तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया गया है।

सी-60 कमांडो का एक दस्ता गट्टा क्षेत्र के एलदड़मी जंगल परिसर में गश्त पर निकला था। जंगल में पहले से घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक वर्दीधारी नक्सली मारा गया।

दंतेवाड़ा में पुलिस के सामने 7 ऐसे लोगों ने सरेंडर किया है जो अपनी पहचान छिपा कर नक्सलियों की मदद किया करते थे। खास बात यह भी है कि यह सभी लोग गांव वालों के साथ मिलजुल कर रहते थे लेकिन किसी को उनकी करतूतों का पता तक नहीं चलता था।

2001 में राजनाथ सिंह सरकार में मंत्री का दर्जा पाए संतोष शुक्ला की थाने में घुसकर हत्या कर दी थी। विकास के खिलाफ 60 केस दर्ज हैं। बताया जाता है कि उत्तरप्रदेश में सभी राजनीतिक दलों के ऊपर हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की पकड़ है।

दुबे साल 2001 में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संतोष शुक्ला हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। दुबे राजनीतिक सरपरस्ती में पला बढ़ा था। राजनीतिक गलियारों में अच्छी पकड़ होने की वजह से विकास पुलिस से खुद को बचाकर रखे हुए था।

हार्डकोर नक्सली कमांडर डेविड एएसआई नरबद बोगा की हत्या में भी शामिल था। इसके खिलाफ पुलिस की टीम पर हमला और हत्या जैसे दर्जनों मामले दर्ज हैं।

लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के जवानों के बीच हुई हिंसक झड़प के 18 दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को लेह पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी यहां की स्थिति की समीक्षा करने के लिए इस दौरे पर गए हैं।

वायु सेना (Indian Air Force) ने पिछले महीने से ही 12 सुखोई और 21 मिग–29 खरीदने के लिए एक प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय को सौंपा था। वायु सेना (Indian Air Force) का कहना था कि मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए उसे अतिरिक्त लड़ाकू जहाजों की जरूरत है।

यह भी पढ़ें