सुर्खियां

भारत में कई दुकानदार और रिटेलर दिवाली के मौके पर चीनी उत्पादों का बहिष्कार कर रहे हैं। इस बात से चीन (China) भी बौखलाया हुआ है।

अमेरिका की एक एस्ट्रोनॉट ने अंतरिक्ष से इस बार राष्ट्रपति चुनावों में वोट डाला है। उनका नाम केट रुबिन्स (Kate Rubins) है। वे अंतरिक्ष यात्री फिलहाल एक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर मौजूद हैं।

गोपाल शर्मा (Gopal Sharma) का पूरे नियम कर्म के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हर आंख में अपने शहीद बेटे गोपाल के लिए आंसू थे।

भारत और चीन के बीच LAC पर चल रहे तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों की सेनाओं के बीच कोर कमांडर स्तर की आठवीं वार्ता शुरू हो गई है। इस दौरान देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (General Bipin Rawat) ने चीन को कड़ा संदेश दिया है।

LAC पर तनाव को लेकर आज भारत और चीन के बीच एक बार फिर कोर कमांडर स्तर की बातचीत हो रही है। आज चुशूल में कोर कमांडर स्तर की आठवें दौर की बातचीत हो रही है।

बीते 3 महीने में इंटरनेशनल बॉर्डर पर ये दूसरी सुरंग मिली थी। इन सुरंगों का इस्तेमाल पाकिस्तान अपने आतंकियों को भारत भेजने के लिए करता है।

फ्रांस (France) के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron)  ने 5 नवंबर को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बॉर्डर कंट्रोल को अब दोगुना किया जाएगा, जिन हिस्सों में अभी 2,400 जवान थे अब वहां 4800 के करीब जवान तैनात रहेंगे।

देश में कोरोना (coronavirus) के कुल मामले 84,11,724 हो गए हैं और मरने वालों की संख्या 1,24,985 है। देश में कोरोना के एक्टिव केस 5,20,773 हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारत की ओर से आतंकवादियों को रोकने के उपायों के संबंध में पेश एक प्रस्ताव को 75 से अधिक देशों का समर्थन मिला है। यह बात संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरूमूर्ति ने 5 नवंबर को बताई।

पाकिस्तान (Pakistan) पवित्र गुरुद्वारा करतारपुर साहिब (Kartarpur Sahib) का प्रबंधन व देखरेख का काम अल्पसंख्यक सिख समुदाय की संस्था पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से लेकर एक गैर सिख संस्था इवेक्वी ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड के हाथों दिया जा रहा है।

नरवणे (General MM Naravane) इस उपाधि से सम्मानित होने वाले 18वें भारतीय सेना प्रमुख हैं। जिसके तहत सेना प्रमुख नरवणे को नेपाली सेना के जनरल की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

बाइडेन (Joe Biden) ने लोकप्रिय वोटों के मामले में ओबामा को पछाड दिया है जिनके पक्ष में वर्ष 2008 में 6,94,98,516 लोगों ने मतदान किया था। बाइडेन (Joe Biden) मौजूदा राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार ड़ोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) को कड़ी टक्कर दे रहे हैं

पाकिस्तान (Pakistan) अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। ताजा मामला पुंछ जिले का है।

ट्रंप तो धांधली का आरोप लगाने के बाद कोर्ट भी पहुंच गए हैं। वहीं सड़कों पर भी हालात ठीक नहीं हैं। ट्रंप और बाइडेन दोनों के समर्थक सड़कों पर हैं और हिंसा जैसे हालात पनप रहे हैं।

ICMR से जुड़े एक सीनियर भारतीय वैज्ञानिक ने समाचार एजेंसी रायटर्स को बताया है कि फरवरी 2021 तक भारत में कोरोना की वैक्सीन लॉन्च हो सकती है।

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में कोई बड़ा हमला करने की साजिश रच रहा है।

फ्रांस से उड़ान भरने के बाद तीन राफेल लड़ाकू विमानों (Rafale Fighter Jets) की दूसरी खेप 4 नवंबर को सीधे गुजरात के जामनगर एयरबेस पहुंची। देश को अभी तक दो खेपों में आठ राफेल लड़ाकू विमान मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें