सुर्खियां

सूडान (Sudan) के पूर्व प्रधानमंत्री सादिक अली महदी (Sadiq al-Mahdi) का 26 नवंबर निधन हो गया। वे 84 साल के थे। सूडानी मीडिया के अनुसार, नवंबर की शुरुआत में उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना (Coronavirus) के 44,489 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 92,66,706 पर पहुंच गई है।

ट्रांसजेंडरों (Transgenders) आधिकारिक तौर पर ‘थर्ड जेंडर’ के रूप में मान्यता दे दी है लेकिन उनके परिवावाले उन्हें त्याग देते हैं जिसके बाद उन्हें भीख मांगकर, शादियों में नाच कर अपना गुजारा करना पड़ता है।

अत्यधिक प्रभावकारी फेस मास्क (Face Mask), जैसे कि लगभग 70 प्रतिशत अनुमानित प्रभावकारिता वाले सर्जिकल मास्क को अगर 70 प्रतिशत लोगों ने भी सार्वजनिक स्थानों पर पहना होता तो, वैश्विक महामारी के प्रकोप को कम किया जा सकता था।’’

हमले (Mumbai Terror Attack) में जान गंवाने वालों में तत्कालीन एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे, सेना के मेजर संदीप उन्नीकृष्णन, मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक काम्टे और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय सालस्कर शामिल भी थे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना के खिलाफ बुधवार को नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। ये गाइडलाइंस एक दिसंबर से लागू होंगी और 31 दिसंबर तक रहेंगी।

2020 के लिए बीबीसी ने दुनिया की 100 प्रेरक और प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट तैयार की है। भारत के लिए गर्व की बात ये है कि इन 100 महिलाओं में 4 भारतीय हैं।

कोरोना (COVID-19) महामारी से बिगड़ते हालात को देखते हुए पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने 25 नवंबर को राज्य में नए प्रतिबंधों की घोषणा की।

बिहार (Bihar) में विपक्ष के भारी हंगामे के बीच विधानसभा के लिए नया स्पीकर (Speaker) चुन लिया गया। एनडीए उम्मीदवार के रूप में उतरे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) को स्पीकर चुना गया है।

लद्दाख (Ladakh) में चीन (China) के साथ चल रहे तनाव के मद्देनजर सेना (Army) के जवानों को जरूरी तकनीकियों से लैस किया जा रहा है। लेह (Leh) में मौसम विभाग के बुनियादी ढांचा को एडवांस किया जा रहा है।

BRO चाइना और पाकिस्तान बॉर्डर पर निर्माण कार्य और रखरखाव की जिम्मेदारी संभालता है। राजीव चौधरी को BRO का नया डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया गया है।

भारत के साथ जारी तनाव के बीच चीन (China) ने अब चांद की सतह से नमूने एकत्र करने के लिए अपना पहला मानवरहित यान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया है। चीन ने हैनान स्थित वेनचांग अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण स्थल से यान 'चांग 5' (Chang'e 5) को चांद पर भेजने के लिए सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।

पाकिस्तान (Pakistan) के एक पूर्व सैन्य अधिकारी ने भारत के NSA अजीत डोभाल पर आरोप लगाया है कि डोभाल ने पाकिस्तान में विद्रोहियों को भड़काया है।

अपने सभी नापाक मंसूबों में फेल होता पाकिस्तान (Pakistan) अपने झूठ से अब संयुक्त राष्ट्र को बरगलाने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान ने अब समयुक्त राष्ट्र (UN) में झूठा डोजियर पेश किया है।

भारत में रेप (Rape) जैसे जघन्य अपराध के लिए जेल और कुछ मामलों में फांसी की सजा की व्यवस्था है। निर्भया गैंगरेप केस के दोषियों को भी फांसी दी गई थी। दुनिया में कई देश ऐसे भी हैं जहां रेप के दोषी को नपुंसक बनाने, प्राइवेट पार्ट काटने से लेकर सिर में गोली मारने जैसी सजा का भी प्रावधान है।

एसआई राकेश कुमार का अंतिम संस्कार अबरोल नगर के श्मशान घाट में हुआ। माधोपुर से आई 121 बटालियन की सैन्य टुकड़ी ने पूरी सैन्य प्रकिया के साथ उनका संस्कार किया और उन्हें सलामी दी।

भारत में कोरोना (Coronavirus) संक्रमण के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों ने 92 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख 34 हजार के पार पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें