जंगली सुअरों से कटवाने से लेकर नपुंसक बनाने तक इन देशों में ये है रेप दोषियों की सजा

भारत में रेप (Rape) जैसे जघन्य अपराध के लिए जेल और कुछ मामलों में फांसी की सजा की व्यवस्था है। निर्भया गैंगरेप केस के दोषियों को भी फांसी दी गई थी। दुनिया में कई देश ऐसे भी हैं जहां रेप के दोषी को नपुंसक बनाने, प्राइवेट पार्ट काटने से लेकर सिर में गोली मारने जैसी सजा का भी प्रावधान है।

Rape

सांकेतिक तस्वीर।

दुनिया में कई देश ऐसे हैं जहां रेप (Rape) के दोषी को नपुंसक बनाने, प्राइवेट पार्ट काटने से लेकर सिर में गोली मारने जैसी सजा का भी प्रावधान है।

भारत में रेप (Rape) जैसे जघन्य अपराध के लिए जेल और कुछ मामलों में फांसी की सजा की व्यवस्था है। निर्भया गैंगरेप केस के दोषियों को भी फांसी दी गई थी। साल 2012 में हुए निर्भया गैंगरेप के बाद देश भर में यह मांग उठी थी कि बलात्कारियों को फांसी की जगह उससे भी कड़ी सजा दी जानी चाहिए।हालांकि, सरकार और सिविल सोसायटी ने इसे मानवता के खिलाफ बताते हुए इनकार कर दिया था।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई देश ऐसे भी हैं जहां रेप के दोषी को नपुंसक बनाने, प्राइवेट पार्ट काटने से लेकर सिर में गोली मारने जैसी सजा का भी प्रावधान है।

Coronavirus Updates: देश में संक्रमितों की संख्या 92 लाख के पार, दिल्ली में खौफनाक हुए हालात

सबसे पहले बात करते हैं हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान की। पाकिस्तान में बलात्कार (Rape)को लेकर नया कानून बनाया गया है, जिसे प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी मंजूरी दे दी है। इस नए कानून के मुताबिक, अगर वहां किसी शख्स को रेप का दोषी पाया जाता है तो उसे सर्जिकल या केमिकल तरीके से नपुंसक बनाया जा सकता है।

सऊदी अरब में बलात्कार को लेकर बेहद ही कड़ा कानून है। वहां इस्लामिक कानून शरिया के हिसाब से रेप के दोषियों को सजा दी जाती है। वहां अगर कोई भी शख्स बलात्कार का दोषी पाया जाता है तो अपराधी को फांसी देने, सिर कलम करने के साथ-साथ उसके प्राइवेट पार्ट को काटने की सजा सुनाई जाती है।

झारखंड: नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस और राज्य सरकार ने छेड़ी जंग, 6 नक्सलियों पर रखा इनाम

इराक में भी बलात्कार की ऐसी सजा दी जाती है जिससे ऐसा सोचने वालों की भी रूह कांप जाए। वहां रेप के दोषी को पत्‍थरों से मार-मार कर उसकी हत्या की जाती है। अपराधी को तब तक पत्थर मारे जाते हैं, जब तक की वो मर ना जाए। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि उसे आसान मौत ना मिले, उसे कड़ी यातना से गुजरना पड़े।

वहीं, उत्तर कोरिया में बलात्कारी को सीधे सिर में कई गोलियां मारने की सजा दी जाती है। दोषी को यह सजा सार्वजनिक जगहों पर दी जाती है। पोलैंड में रेप (Rape) के दोषी को बेहद खौफनाक सजा दी जाती है। यहां दोषी को जंगली सुअरों से कटवाकर मौत की सजा मिलती है। हालांकि, अब वहां इसके लिए एक और कानून बनाया गया है जिसके तहत दोषी को हमेशा के लिए नपुंसक बना दिया जाता है।

छत्तीसगढ़: नक्सल अभियान के खिलाफ सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

इंडोनेशिया में भी बलात्कार के दोषियों को नपुंसक बनाने की सजा दी जाती है। वहां कई बार अपराधी के प्राइवेट पार्ट को काटने की भी सजा दी जाती है। इसके बाद उस व्यक्ति में महिला के हार्मोन डाल दिए जाते हैं।

इसके अलावा, अमेरिका में रेप (Rape) के मामले में दोषियों को उम्रकैद की सजा दी जाती। लेकिन कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा, जॉर्जिया, लोवा, लुसियाना, मोनटाना, ओरेगॉन, टैक्सास जैसे कुछ प्रांत हैं जहां दोषी को केमिकल और सर्जिकल तरीके से नपुंसक बनाने की भी सजा दी जाती है।

ये भी देखें-

चीन में रेप (Rapr) के दोषी को फांसी की सजा दिए जाने का प्रावधान है। चीन में इस अपराध के लिए जल्द से जल्द दोषी को फांसी चढ़ाया जाता है। इस दौरान ट्रायल भी कम ही होता है और सीधे मेडिकल टेस्ट में रेप की पुष्टि होने पर दोषी को फांसी पर लटका दिया जाता है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें