सुर्खियां

भारतीय नौसेना (Indian Navy) का एक मिग-29K विमान 26 नवंबर को दुर्घटना का शिकार हो गया। भारतीय नौसेना के मुताबिक, 26 नवंबर की शाम को करीब पांच बजे MiG-29K के साथ दुर्घटना हो गई।

देश में कोरोना के 43,082 नए मामले सामने आए हैं और 492 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना के एक्टिव केस 4,55,555 हैं।

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन सहित कई उपाय किए गए। लेकिन अब भी इसका तांडव कम नहीं हुआ है। अब वैक्सीन ही एक आखिरी उपाय दिख रहा है। विश्व भर में कई देशों ने इसके वैक्सीन ( Corona Vaccine) पर काम शुरू कर दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार भारत (India), मलेशिया, थाईलैंड, श्रीलंका और इंडोनेशिया सहित कई देशों में यौन-उत्पीड़न की दर भी अधिक है और खासकर लैंगिक आधार पर भ्रष्टाचार पर काबू के लिए काफी कुछ करने की जरूरत है।

पाक की तरफ से पुंछ इलाके में इंटरनेशनल सीमा से सटे दिगवार कस्बा सेक्टर में सैन्य चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी शुरू कर दी गई। पहले तो पाक सैनिकों (Pakistan Army) ने हल्के हथियारों से फायर किया गया।

अमेरिका ने कहा है कि वह भारत के साथ है और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए दृढ़ है। साथ ही मुंबई में हुए आतंकी हमले (Mumbai Terror Attacks) के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने और दोषियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

26/11 Mumbai Attack: 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते आए 10 आतंकियों ने मुंबई में भारी हिंसा की थी, जिससे पूरा देश हिल गया था।

भारत का संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है। इसके हिस्से कई देशों से लिए गए हैं। भारत का संविधान तैयार करने में 2 साल, 11 महीने और 18 दिन लगे थे।

आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की, जिसमें 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर है कि उनकी जान नहीं बच सकी और वह शहीद हो गए।

भारत के साथ सीमा पर जारी तनाव के बीच चीन (China) के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) ने सशस्त्र बलों से वास्तविक युद्ध स्थितियों में प्रशिक्षण को मजबूत बनाने और युद्ध जीतने की क्षमता में इजाफा करने को कहा है।

बिहार (Bihar) के नक्सल प्रभावित (Naxal Area) गया जिले में नक्सली (Naxals) एक बार फिर से सिर उठाने लगे हैं। इस बार नक्सली अपने साथी कमांडर की मौत का बदला लेने की फिराक में हैं।

इस्लामिक देशों ने पाकिस्तान को एक बार फिर झटका दिया है। भारत के खिलाफ दुनिया के देशों को बरगलाने की कोशिश में जुटे पाकिस्तान को ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) ने आईना दिखाया है।

केजरीवाल सरकार ने ये भी कहा कि कोरोना के हालात को देखने के बाद ही आखिरी फैसला लिया जाएगा। देश में कोरोना के कुल मामलों ने 92 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है।

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में 25 नवंबर को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना (COVID-19) के 5,246 नए केस सामने आए हैं, जबकि कोरोना के 99 मरीजों की मौत हुई है।

दिल्ली में हालात ज्यादा खराब हो रहे हैं। अब दिल्ली में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गोपाल राय ने खुद ट्वीट करके ये जानकारी दी है।

भारतीय नौसेना ने अमेरिका से दो MQ-9B सीगार्जियन (MQ-9B Seaguardian) अनमैन्ड एरिअल वीइकल्स (UAV) लीज पर लिए हैं। इन्हें एक साल की लीज पर लिया गया है। इससे इंटेलिजेंस, सर्विलांस और दुश्मनों की टोह लेने की क्षमता बढ़ेगी होगी।

आज मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले की 12वीं बरसी है। 2008 में इसी दिन पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते आए 10 आतंकियों ने मुंबई में भारी हिंसा की थी।

यह भी पढ़ें