भारत के लिए गर्व का पल: विश्व की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में 4 भारतीयों को मिली जगह

2020 के लिए बीबीसी ने दुनिया की 100 प्रेरक और प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट तैयार की है। भारत के लिए गर्व की बात ये है कि इन 100 महिलाओं में 4 भारतीय हैं।

BBC 100 Women 2020 list

मानसी जोशी

BBC 100 Women 2020 list: ये वो महिलाएं हैं, जिनके काम का प्रभावी असर हुआ है और वह बदलाव ला रही हैं। इन 100 महिलाओं में जो 4 भारतीय हैं, उनमें पैरा-एथलीट और वर्तमान पैरा-बैडमिंटन विश्व चैंपियन मानसी जोशी, पर्यावरण कार्यकर्ता रिद्धिमा पांडे, बिल्कीस बानो और संगीतकार इसाइवानी शामिल हैं।

नई दिल्ली: 2020 के लिए बीबीसी ने दुनिया की 100 प्रेरक और प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट (BBC 100 Women 2020 list) तैयार की है। भारत के लिए गर्व की बात ये है कि इन 100 महिलाओं में 4 भारतीय हैं।

ये वो महिलाएं हैं, जिनके काम का प्रभावी असर हुआ है और वह बदलाव ला रही हैं। इन 100 महिलाओं में जो 4 भारतीय हैं, उनमें पैरा-एथलीट और वर्तमान पैरा-बैडमिंटन विश्व चैंपियन मानसी जोशी, पर्यावरण कार्यकर्ता रिद्धिमा पांडे, बिल्कीस बानो और संगीतकार इसाइवानी शामिल हैं।

82 साल की बिल्कीस बानो का नाम उस समय सामने आया था, जब नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया गया था। दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ चले लंबे धरने का बिल्कीस बानो प्रतीक बन गई थीं।

Coronavirus Updates: देश में संक्रमितों की संख्या 92 लाख के पार, दिल्ली में खौफनाक हुए हालात

वहीं मानसी जोशी भारतीय पैरा-एथलीट हैं और पैरा-बैडमिंटन में विश्व चैंपियन हैं। जून 2020 के महीने में बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने उन्हें एसएल3 सिंगल्स मुकाबलों में विश्व की नंबर-2 रैंकिंग पर रखा था।

रिद्धिमा पांडे एक पर्यावरण कार्यकर्ता हैं। उन्होंने 9 साल की उम्र में भारत सरकार के खिलाफ जलवायु परिवर्तन को लेकर कदम न उठाने पर केस दाखिल किया था। साल 2019 में रिद्धिमा ने कुछ बाल याचिकाकर्ताओं के साथ संयुक्त राष्ट्र में 5 देशों के खिलाफ मुकदमा दाखिल किया था।

वहीं इसाइवानी भारतीय गायिका हैं। वह अपने गायन के जरिए पुरुष वर्चस्व को तोड़ने के लिए जानी जाती हैं। वह तमिलनाडु की रहने वाली हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें