पाकिस्तान ने UN में भेजा झूठा डोजियर, भारत ने लगाई कड़ी फटकार

अपने सभी नापाक मंसूबों में फेल होता पाकिस्तान (Pakistan) अपने झूठ से अब संयुक्त राष्ट्र को बरगलाने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान ने अब समयुक्त राष्ट्र (UN) में झूठा डोजियर पेश किया है।

UN

फाइल फोटो।

भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN) के कुछ सदस्यों को नगरोटा मुठभेड़ से संबंधित एक डोजियर भेजा गया था, इसके बाद पाकिस्तान ने भारत पर आतंकवाद का आरोप लगाते हुए अपना डोजियर भेजा है।

अपने सभी नापाक मंसूबों में फेल होता पाकिस्तान (Pakistan) अपने झूठ से अब संयुक्त राष्ट्र को बरगलाने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान ने अब संयुक्त राष्ट्र (UN) में झूठा डोजियर पेश किया है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में झूठा डोजियर पेश करने को लेकर पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की है। भारत ने कहा कि पाकिस्तान के लिए मनगढ़ंत और झूठी कहानियां गढ़ना कोई नई बात नहीं है।

पाकिस्तान यूएन की ओर से गैरकानूनी करार दिए आतंकवादियों का पनाह देता है। दरअसल, पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनिया गुटेरस को एक डोजियर दिया है, जिसमें वह भारत पर आतंकवाद भड़काने का आरोप लगा रहा है। पाकिस्तान ने यह डोजियर भारत की ओर से भेजे गए डोजियर के एक दिन बाद भेजा है।

जंगली सुअरों से कटवाने से लेकर नपुंसक बनाने तक इन देशों में ये है रेप दोषियों की सजा

बता दें कि एक दिन पहले ही भारत ने नागरोटा आंतकी साजिश को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को एक डोजियर दिया था। संयुक्त राष्ट्र में 24 नवंबर को एक बार फिर भारत ने पाकिस्तान को झूठे डोजियर पेश करने के लिए लताड़ लगाई और कहा कि यूएन द्वारा नामित आंतकवादी सबसे ज्यादा पाकिस्तान में ही हैं। मनगढ़ंत दस्तावेज पेश करना और झूठे बयान देना उसकी पुरानी आदत है।

पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को एक डोजियर सौंपा। इसमें भारत पर पाकिस्तान में आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया गया। इसके बाद उसे फटकार लगी।

BSF के SI राकेश कुमार सैनी का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

पाकिस्तान के इस हरकत का जवाब देते हुए यूएन (UN)  में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने ट्विटर पर कहा, “पाकिस्तान द्वारा प्रस्तुत ‘झूठ का पुलिंदा’ विश्वसनीयता शून्य के बराबर है। उसके लिए मनगढ़ंत दस्तावेज पेश करना और झूठे बयान देना नई बात नहीं है। यूएन द्वारा नामित आतंकवादी सबसे ज्यादा पाकिस्तान में ही हैं। एबटाबाद याद रखें!”

गौरतलब है कि आतंकवादी संगठन अल-कायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन को 2 मई, 2011 को एबटाबाद में अमेरिकी सुरक्षा बलों ने मार दिया था। पड़ोसी मुल्क लंबे समय तक इस बात को नकारता रहा कि लादेन ने उसके यहां पनाह ली है। बता दें कि 19 नवंबर को पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादियों ने भारत में घुसपैठ की थी।

ये भी देखें-

हालांकि, सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में हुई मुठभेड़ में इन आतंकियों को मार गिराया था। भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN) के कुछ सदस्यों को नगरोटा मुठभेड़ से संबंधित एक डोजियर भेजा गया था, इसके बाद पाकिस्तान ने भारत पर आतंकवाद का आरोप लगाते हुए अपना डोजियर भेजा है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें