Bihar Assembly: BJP को पहली बार मिला बिहार विधानसभा अध्यक्ष का पद, विजय कुमार सिन्हा चुने गए नए स्पीकर

बिहार (Bihar) में विपक्ष के भारी हंगामे के बीच विधानसभा के लिए नया स्पीकर (Speaker) चुन लिया गया। एनडीए उम्मीदवार के रूप में उतरे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) को स्पीकर चुना गया है।

Vijay Kumar Sinha

फाइल फोटो।

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष की कुर्सी संभालने वाले विजय सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) पहले बीजेपी विधायक हैं। विधायक के साथ-साथ विजय कुमार सिन्हा को सरकार में काम करने का भी अनुभव है। पिछली बार नीतीश कुमार की सरकार में वे श्रम संसाधन मंत्री रहे हैं।

बिहार (Bihar) में विपक्ष के भारी हंगामे के बीच विधानसभा के लिए नया स्पीकर (Speaker) चुन लिया गया। एनडीए उम्मीदवार के रूप में उतरे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) को स्पीकर चुना गया है। नंद किशोर यादव जैसे दिग्गज नेता विधानसभा स्पीकर पद की रेस में आगे माने जा रहे थे। लेकिन आखिरकार, विजय सिन्हा के नाम पर मुहर लगी।

विजय सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) के रूप में बीजेपी को पहली बार बिहार विधानसभा अध्यक्ष का पद मिल गया। उनके सामने महागठबंधन ने आरजेडी विधायक अवध बिहारी सिंह को उतारा था। विजय सिन्हा को 126 वोट मिले।

लद्दाख में लगाया जाएगा डॉप्लर रडार, सेना को मिलेगा ये फायदा

बता दें कि बिहार विधानसभा के अध्यक्ष की कुर्सी संभालने वाले विजय सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) पहले बीजेपी विधायक हैं। इससे पहले कभी भी बीजेपी (BJP) को विधानसभा स्पीकर की सीट नहीं मिली है।

गौरतलब है कि विजय सिन्हा लखीसराय सीट से विधायक हैं। लखीसराय सीट पर वो लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। विजय सिन्हा का जन्म 5 जून, 1967 को हुआ था। उन्होंने बेगूसराय के सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है।

ये भी देखें-

विधायक के साथ-साथ विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) को सरकार में काम करने का भी अनुभव है। पिछली बार नीतीश कुमार की सरकार में वे श्रम संसाधन मंत्री रहे हैं। ऐसे में उनको विधानसभा स्पीकर की जिम्मेदारी मिलने को सामाजिक समीकरण को संतुलित करने के तौर पर भी देखा जा रहा है। राज्य में प्रवक्ता के अलावा संगठन में भी विजय सिन्हा कई स्तर पर काम कर चुके हैं। 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें