Naxal

नक्सलियों ने पुलिस पर गोलीबारी की। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें ये दोनों नक्सली मारे गए। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ की सीमा से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बालाघाट जिले के एक गांव में हुई।

नक्सल प्रभावित राज्य झारखंड में पुलिस बल नक्सलियों का जड़ काटने में जुट गए हैं। इस दिशा में अब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने झारखंड के 200 से ज्यादा नक्सलियों पर एक लाख से लेकर एक करोड़ रुपये तक के इनाम घोषित कर दिए हैं।

पति और उसकी बीवी ने मिलकर 10 फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। आधार कार्ड उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के अलग-अलग पतों पर बनवाए गए थे। इन जालसाजों की करतूत सुनकर आप हैरान जरूर रह गए होंगे लेकिन जब इस जालसाजी की आप वजह जानेंगे तो आप और भी चकित हो जाएंगे।

एक सरेंडर कर चुकी महिला नक्सली एसपी के पास बच्चे को लेकर पहुंचती है। कहती है- "सर, मेरा बच्चा अब 3 साल का हो गया है, इसे स्कूल भेजना चाहती हूं। एसपी कहते हैं- "तुम्हारा सूरज, हमारे लिए 'नई सुबह का सूरज' जैसा है। इसके लिए मैंने पास के स्कूल में बात कर ली है कोई समस्या नहीं है।"

बस्तर, कांकेर और राजनांदगांव के नक्सल प्रभावित नौ जिलों के एसपी को सूचना एकत्र करने के लिए फंड दिया जा रहा है। ऐसे में जिलों के एसपी अपने खुफिया तंत्र को बढ़ाने में इसका सही इस्तेमाल कर सकते हैं।

नक्सलियों से संबंध के आरोप में एक दंपति को उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गिरफ्तार किया है। 8 जुलाई को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में यह गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार दंपति की पहचान मनीष श्रीवास्तव और वर्षा उर्फ ​​अनीता श्रीवास्तव के रूप में हुई।

बलिया जिले में 18 नवंबर, 2012 में फूलमती देवी की हत्या हुई थी। हत्या करने के बाद हत्यारे उसकी लाश के पास नक्सली आंदोलन के समर्थन वाले पर्चे छोड़े थे। जिससे पुलिस यह खुलासा हुआ था कि नक्सली पूर्वांचल के क्षेत्रों में भी पहुंच चुके हैं।

बरामद किए गए विस्फोटकों की मात्रा इतनी है कि इनसे बड़ा नुकसान हो सकता था। सूचना के अनुसार, गोवन्दिपुर इलाके में पिछले कुछ दिनों से नक्सलियों का जत्था अक्सर मंडराते हुए देखा जा रहा था।

पुलिस ने झारखंड जनमुक्ति परिषद् नाम के नक्सली संगठन के दो कट्टर नक्सलियों मनोज ठाकुर और गोकुल भुईंया को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने मनोज और गोकुल के पास से देसी पिस्तौल और कारतूस तथा अन्य विस्फोटक भी बरामद किए हैं।

उधर एक अन्य कार्रवाई में भी फूलबगड़ी पुलिस ने एरिया डोमिनेशन के दौरान सिरसेट्टी के जंगलों से घेराबंदी कर दो नक्सली मुचाकी देवा व मुचाकी बण्डी को गिरफ्त में लिया।

चाईबासा पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों गिरफ्तार नक्सली लंबे समय से जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सारंडा इलाके में सक्रिय थे।

हार्डकोर नक्सली मोहन यादव पीएलएफआई छोड़ चुके एरिया कमाडर कृष्णा उर्फ सुल्तान का साथी है। कृष्णा के साथ मिलकर मोहन यादव, मोहन महतो सहित अन्य नक्सलियों ने अपना एक संगठन बना लिया है। ये लोग संगठन बनाकर लेवी वसूलते हैं।

अमीशा और सबेरा, दोनों ने जियान प्राथमिक विद्यालय में वर्ग पांच तक पढ़ाई की है। परिवार की आर्थिक स्थिति बदहाल होने के कारण इन दोनों ने पढ़ाई छोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस के वरीय पदाधिकारियों से परिजनों ने संपर्क कर गुहार लगाया था।

डीआईजी नक्सल ऑपरेशन सुंदरराज पी के अनुसार, ऑपरेशन जारी है। फोर्स जंगल के अंदर है और तलाशी चल रही है। नक्सलियों के खिलाफ यह एक और बड़ा ऑपरेशन है।

हार्डकोर नक्सली कइल यादव उर्फ प्रमोद यादव पर लेवी लेने के साथ ही अन्य नक्सली गतिविधि में लिप्त होने का आरोप है। वह काफी समय से फरार चल रहा था।सहायक कमांडेंट सुमन सौरभ के मुताबिक, आरोपी ने कई नक्सली कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार भी की है।

संग्रामपुर पंचायत के उप मुखिया रहे कछुआ निवासी वीरेन्द्र कोड़ा की हत्या में इस नक्सली का हाथ था। इसके अलावा कैलू कोड़ा का संबंध नक्सली नेता अर्जुन कोड़ा एवं बालेश्वर कोड़ा के साथ भी था। गिरफ्तार नक्सली से पुलिस पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तार नक्सली पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसकी निशानदेही पर एसटीएफ, विशेष आसूचना शाखा और जिला बल के संयुक्त दल ने कार्रवाई कर काटीगांव के जंगल से एक एके-47 रायफल, 28 राउण्ड गोलियां, तीन मैगजीन और 2 लाख 47 हजार रुपये नगद बरामद किया।

यह भी पढ़ें