बिहार: लखीसराय से हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, लंबे अरसे से थी तलाश

संग्रामपुर पंचायत के उप मुखिया रहे कछुआ निवासी वीरेन्द्र कोड़ा की हत्या में इस नक्सली का हाथ था। इसके अलावा कैलू कोड़ा का संबंध नक्सली नेता अर्जुन कोड़ा एवं बालेश्वर कोड़ा के साथ भी था। गिरफ्तार नक्सली से पुलिस पूछताछ कर रही है।

naxal, lakhisarai naxal, lakhisarai bihar, bihar naxal, naxal arrested in lakhisarai bihar, sirf sach, sirfsach.in

बिहार के लखीसराय से नक्सली गिरफ्तार

बिहार के लखीसराय से पुलिस ने एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली का नाम कैलू कोड़ा है। वह जिले के महजौनमा इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने 3 जुलाई को इस नक्सली को कछुआ जंगल से गिरफ्तार किया। एएसपी अभियान पवन कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में चानन, कजरा एवं पीरी बाजार थाना क्षेत्र के जंगली इलाके में नक्सलियों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया था। जिसके दौरान यह नक्सली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस को गिरफ्तार नक्सली की काफी समय से तलाश थी।

कजरा थाना में उसके खिलाफ मामला दर्ज था। जानकारी के अनुसार, संग्रामपुर पंचायत के उप मुखिया रहे कछुआ निवासी वीरेन्द्र कोड़ा की हत्या में इस नक्सली का हाथ था। इसके अलावा कैलू कोड़ा का संबंध नक्सली नेता अर्जुन कोड़ा एवं बालेश्वर कोड़ा के साथ भी था। गिरफ्तार नक्सली से पुलिस पूछताछ कर रही है। गिरफ्तारी की पुष्टि एएसपी अभियान पवन कुमार उपाध्याय ने की है। इससे पहले राज्य के औरंगाबाद जिले के नवीनगर इलाके से पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने 28 जून को दी। गिरफ्तार नक्सली प्रतिबंधित संगठन भाकपा-माओवादी के हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर नवीनगर पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने संयुक्त अभियान चलाकर इन तीनों नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था। इन तीनों पर पूर्व मध्य रेलवे के सोननगर से डाल्टेनगंज-गढ़वा तक रेलवे लाईन का निर्माण करवा रही कंपनी बिल्डकॉन से लेवी मांगने का आरोप है। गिरफ्तार नक्सलियों में नवीनगर थाना के बैरिया गांव का रहने वाला सत्येंद्र ऊर्फ शेखर, सिंघपुर का रहने वाला पप्पू पाल और गजहंडाका रहने वाला रणविजय सिंह शामिल है।

यह भी पढ़ें: आत्मनिर्भर होतीं नक्सल प्रभावित इलाकों की महिलाएं, पढ़िए इनके सशक्त होने की कहानी…

बच्चों से सामान ढोने और खाना बनाने का काम ले रहे नक्सली, मिलिट्री ट्रेनिंग देकर बना रहे खूंखार

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें