झारखंड: लातेहार से पुलिस की गिरफ्त में आए 2 नक्सली

पुलिस ने झारखंड जनमुक्ति परिषद् नाम के नक्सली संगठन के दो कट्टर नक्सलियों मनोज ठाकुर और गोकुल भुईंया को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने मनोज और गोकुल के पास से देसी पिस्तौल और कारतूस तथा अन्य विस्फोटक भी बरामद किए हैं।

naxal, naxal arrested, jharkhand naxal, naxal arrested from latehar, naxal affected latehar, sirf sach, sirfsach.in

झारखंड के लातेहार से नक्सली गिरफ्तार

झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस ने जेजेएमपी नक्सली संगठन के दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी। जिसके आधार पर छापा मार कर जेजेएमपी नक्सली संगठन के दो नक्सलियों को हथियार और गोलाबारूद के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, 4 जुलाई की शाम एक सूचना के आधार पर लातेहार के बरवाडीह में छापा मारकर पुलिस ने झारखंड जनमुक्ति परिषद् नाम के नक्सली संगठन के दो कट्टर नक्सलियों मनोज ठाकुर और गोकुल भुईंया को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मनोज और गोकुल के पास से देसी पिस्तौल और कारतूस तथा अन्य विस्फोटक भी बरामद किए हैं। राज्य के चाईबासा में भी दो नक्सली पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। चाईबासा पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों गिरफ्तार नक्सली लंबे समय से जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सारंडा इलाके में सक्रिय थे। गिरफ्तार नक्सलियों के नाम कृष्णा केराई और बेड़ेगा सिरका बताया जा रहा है।

इनके पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, चाईबासा को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि ये दोनों नक्सली अपने घर आए हुए हैं। इस सूचना के आधार पर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों नक्सलियों के खिलाफ चाईबासा जिले के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: पुलवामा हमले में शहीद हुए थे संजय कुमार, सरकार ने बेटी को दी सरकारी नौकरी

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें