200 से ज्यादा नक्सलियों पर 1 लाख से लेकर 1 करोड़ तक के इनाम घोषित, देखें पूरी लिस्ट

नक्सल प्रभावित राज्य झारखंड में पुलिस बल नक्सलियों का जड़ काटने में जुट गए हैं। इस दिशा में अब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने झारखंड के 200 से ज्यादा नक्सलियों पर एक लाख से लेकर एक करोड़ रुपये तक के इनाम घोषित कर दिए हैं।

नक्सल, झारखंड, 212 कुख्यात नक्सलियों पर इनाम, आत्मसमर्पण नीति, CPI (माओवादी), प्रशांत बोस उर्फ किशन दा, मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर, PLFI, TPC, प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी

झारखंड के 200 से ज्यादा नक्सलियों पर एक लाख से लेकर एक करोड़ रुपये तक के इनाम घोषित। सांकेतिक तस्वीर।

नक्सल प्रभावित राज्य झारखंड में पुलिस बल नक्सलियों का जड़ काटने में जुट गए हैं। इस दिशा में अब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने झारखंड के 200 से ज्यादा नक्सलियों पर एक लाख से लेकर एक करोड़ रुपये तक के इनाम घोषित कर दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य के 212 कुख्यात नक्सलियों पर इनाम राशि के इस प्रस्ताव को राज्य सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कि नई आत्मसमर्पण नीति लागू होने के बाद फरार नक्सलियों पर इनाम घोषित करने का प्रस्ताव विशेष शाखा ने तैयार किया था जिसपर सहमति देते हुए गृह विभाग ने इनाम की राशि का ऐलान किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन 212 नक्सलियों में से 80 से ज्यादा ऐसे नक्सली हैं जिन पर पहले से ही इनाम घोषित था लेकिन दो साल की अवधि समाप्त होने से उन्हें फिर से इस सूची में शामिल किया गया। 212 नक्सलियों में CPI (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस उर्फ किशन दा और मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर के सिर पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया गया। इनके अलावा असीम मंडल उर्फ आकाश पर पहले से ही एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, CPI (माओवादी), PLFI, TPC के 68 कैडरों के खिलाफ भी एक लाख रुपए के इनाम का ऐलान किया गया है। जिन नक्सलियों पर इनाम घोषित किया गया है हम आपको उनके बारे में सिलसिलेवार बताते हैं।

25 लाख रुपए के इनामी

असीम मंडल, चमन उर्फ लंबू, पतिराम मांझी उर्फ अनिल दा, साकेत उर्फ बिरसायी, रघुनाथ हेंब्रम उर्फ निर्भय जी, अजीत उरांव उर्फ चार्लिस, संदीप यादव, लालचंद्र हेंब्रम उर्फ अनमोल, अजय महतो उर्फ टाइगर, दिनेश गोप।

15 लाख के रुपए के इनामी

संजय महतो, बुद्धेश्वर उरांव, रमेश गंझू, कुंबा मुर्मू उर्फ मेहनत उर्फ मोछू, कृष्णा हांसदा उर्फ अविनाश, पिंटू राणा उर्फ राजेश, विनय यादव उर्फ मुराद, सर्वजीत यादव उर्फ नवीन, छोटू खेरवार उर्फ छोटे सिंह, रामप्रसाद मार्डी, बेला सरकार, मार्टिन केरकेट्टा, गंझू उर्फ रवींद्र।

10 लाख रुपए के इनामी

कुंदन यादव, सुरेश सिंह मुंडा, परमजीत उर्फ सोनू, रामदयाल महतो उर्फ बच्चन, मृत्युंजय जी बलराम उरांव, रवींद्र गंझू, सहदेव उर्फ ताला, नीरज सिंह खेरवार, साहेबराम मांझी, संतोष यादव, तिलकेश्वर गोप, गज्जू गोप, भीखन गंझू, कंचन तुरी, दीपक यादव, विवेक यादव, छोटेलाल यादव बीरबल यादव उर्फ कलिका जी, मुनेश्वर गंझू, अमित मुंडा, महाराज प्रमाणिक, जीवन कंडुलना, सुधीर किस्कू, अरविंद भूईंया, नितेश यादव, मनोहर गंझू, प्रशांत मांझी उर्फ छोटका, भूषण यादव, आरिफ जी उर्फ शशिकांत, पप्पू लोहरा।

5 लाख के इनामी

नुनूचंद महतो, रंथू उरांव, शीतल मोची, चंद्रभान पाहन, रामप्रसाद यादव, मुखदेव यादव, अभिजीत यादव, अघून गंझू, विनोद दास, ननकुरिया उर्फ नंदकिशोर, सीताराम रजवार, चंदन सिंह खेरवार, बोयदा पाहन, जीतराय मुंडा, दशरथ उरांव, गोपाल गंझू, रवींद्र देहरी, नंदकिशोर भूईंया, शिवपूजन यादव, उमेश्वर यादव, गुलशन सिंह मुंडा, प्रदीप सिंह खेरवार, प्रदीप स्वांसी, जयंति उर्फ रेखा, रोहन गंझू, प्रभात मुंडा सहदेव यादव, गोदराय यादव, बीरबल उरांव, जगेश्वर पाल, बूढा ब्यास, सीता भूईंया, रवींद्र यादव, गुड्डन सिंह, लवलेश गंझू, सौरभ गंझू, अजय यादव, महेंद्र सिंह खेरवार।

9 साल की उम्र में नक्सलियों ने कर लिया था अगवा, चंगुल से यूं निकल आज जी रही है बेहतर जिंदगी

अब हम आपको बताते हैं 25 लाख रुपए के उन इनाम नक्सलियों के बारे में जिन्होंने या तो पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया या फिर गिरफ्तार हुए।

– नक्सली संगठन के स्पेशल एरिया कमिटी मेंबर कमलेश कुमार गंझू उर्फ़ उमेश उर्फ़ बिरसाई उर्फ़ साकेत जी ने 13 सितंबर 2018 को
प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनी पुर में एसपी मनोज झा, डीआईजी बिपुल शुक्ला के सामने आत्मसमर्पण किया था।
– नक्सली संगठन टीपीसी के द्वितीय सुप्रीमो कान्हू मुंडा ने 16 फ़रवरी 2017 को पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय में आत्मसमर्पण किया।
– प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के स्पेशल एरिया कमेटी के सदस्य बलबीर महतो उर्फ रोशन ने 7 फरवरी 2019 को गिरिडीह पुलिस मुख्यालय में एसपी सुरेंद्र झा के सामने हथियार डाल दिए।
– टीपीसी के सेकेण्ड सुप्रीमो कोहराम उर्फ़ लक्ष्मण भोगता को हज़ारीबाग पुलिस ने 13 सितंबर 2018 को गिरफ्तार किया।
– बिहार-झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ एरिया कमेटी के मेंबर बालकेश्वर उरांव ऊर्फ़ बड़ा विकास ने 04 नवम्बर 2014 को सरेंडर किया था।
– भाकपा माओवादी के रिजनल कमांडर नकुल यादव ने एडीजी आरके मलिक के सामने 3 मई 2017 को सरेंडर किया। नकुल यादव के सिर पर 15 लाख का इनाम था।
– कुख्यात नक्सली कमांडर कुंदन पाहन ने 15 मई 2017 को रांची पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर अपनी जान बचाई। इसके सिर पर 15 लाख रुपए का इनाम था।
– भाकपा माओवादी संगठन के कोयल शंख जोन के जोनल कमांडर कामेश्वर यादव उर्फ कमलेश यादव को पुलिस ने 12 नवम्बर 2015 को धनबाद के मैथन से किया था गिरफ्तार किया था। इस पर भी 15 लाख रुपए का इनाम था।

म्यूजिक टीचर बन करती थी यह गंदा काम, 10 फर्जी आधार कार्ड रखने वाला दंपत्ति धराया

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें