Naxal News

झारखंड के लातेहार में 5 फरवरी को उग्रवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। चंदवा थाना क्षेत्र के हेसाझरिया जंगल में कार्रवाई कर पुलिस ने टीएसपीसी (TPC) उग्रवादी संगठन के एक शातिर नक्सली को गिरफ्तार कर लिया।

बिहार के गया जिले के अति नक्सल प्रभावित इलाके (Naxal Area) के छात्रों को सशस्त्र सीमा बल (SSB) बोधगया के 29 वीं वाहिनी ने शौक्षिक भ्रमण पर कोलकाता भेजा है।

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नक्सल (Naxal) ग्रस्त इलाकों में सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए सरकार एक नई पहल करने जा रही है। इसके तहत छात्रों को वीडियो के माध्यम से पढ़ाया जाएगा।

झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस प्रशासन का रवैया लगातार सख्त हो रहा है। राज्य पुलिस नक्सलियों (Naxalites) की जड़ खोदने की पूरी तैयारी में है। इस वक्त झारखंड पुलिस की रडार पर कुल 193 नक्सली हैं।

नक्सली (Naxals) अपने संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए-नए दाव-पेंच अपना रहे हैं। प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के नक्सलियों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए नया प्लान तैयार किया है।

झारखंड के खूंटी जिले की 209 कोबरा बटालियन और झारखंड जगुवार की टीम पहली बार नक्सल (Naxal) प्रभावित रायजेमा और कंदराकुटी गांव पहुंची। गांव वालों ने पहली बार जवानों को साक्षात देखा।

बिहार पुलिस ने नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ आक्रामक रणनीति अपनाई है। अब नक्सलियों के इलाके में ही उनकी घेराबंदी होगी। नक्सलियों का ठिकाना बने चकरबंधा के जंगलों में सुरक्षाबलों के लिए नए कैंप का निर्माण होगा।

नक्सलियों (Naxals) के खिलाफ अब आम लोगों की आवाज उठने लगी है। ओडिशा के नक्सल प्रभावित जिलों मेंनक्सलियों के विरोध में पोस्टर देखने को मिल रहे हैं। नियमगिरी पहाड़ में 3 जनवरी की सुबह नक्सल विरोधी पोस्टर देखने को मिले हैं।

मुंगेर, जमुई और लखीसराय जिले में होने वाली नक्सली वारदातों में अहम भूमिका निभाने वाले संगठन के सक्रिय सदस्य नक्सली आशुतोष कुमार को मुंगेर पुलिस ने 1 फरवरी की रात खड़गपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव से गिरफ्तार कर लिया।

झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) की नकेल कसने के लिए सरकार और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हैं। नक्सलवाद के खात्मे के लिए सुरक्षाबल पर संभव प्रयास कर रहे हैं।

बिहार के गया जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) 29वीं वाहिनी बीबी पेसरा कैंप में भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली (Naxali) अखिलेश यादव ने 1 फरवरी को आत्मसमर्पण कर दिया।

नक्सलियों के नापाक मंसूबे को एक बार फिर झारखंड की गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ ने नाकाम कर दिया है। सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने डुमरी थाना क्षेत्र के कानाडीह और कर्णपुरा के बीच जंगल से 20-20 किलो के 2 आईईडी (IED) बम बरामद किया।

झारखंड की पलामू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 30 जनवरी की रात टीपीसी (TPC) के दो सब जोनल कमांडर और एक सहयोगी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से एक पुलिस राइफल, तीन 315 का कंट्री मेड राइफल, तीन बंदूक व 10 जिंदा गोली बरामद की गई।

झारखंड के बोकारो जिले के नक्सल प्रभावित चतरो चट्टी थाना के झुमरा पहाड़ के तलहटी स्थित राज डेरवा नामक गांव के जंगली इलाकों में पुलिस और नक्सलियों (Naxals) के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई।

झारखंड के नक्सल प्रभावित पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से सटे चैनपुर से जेजेएमपी (JJMP) के दो नक्सली गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार दोनों नक्सली लेवी नहीं देने के कारण एक माइंस संचालक का हाइवा जलाने की प्लानिंग कर रहे थे।

छत्तीसगढ़ में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान 31 जनवरी को लोकतंत्र की शक्ति देखने को मिली। दंतेवाड़ा के धुर नक्सल प्रभावित इलाका कटेकल्याण में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के दौरान 12 नक्सलियों (Naxals) ने सरेंडर कर दिया।

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक खूंखार नक्सली (Naxali) ने सरेंडर कर दिया। जिले के राउरकेला पुलिस के सामने संबलपुर-देवगढ-सुंदरगढ़ (एसडीएस) डिवीजन में सक्रिय नक्सली पोगा सुरीन उर्फ सुमन ने 30 जनवरी को आत्मसमर्पण कर दिया।

यह भी पढ़ें