झारखंड पुलिस की हिट लिस्ट में हैं 193 नक्सली, 5 पर घोषित है एक करोड़ का इनाम

झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस प्रशासन का रवैया लगातार सख्त हो रहा है। राज्य पुलिस नक्सलियों (Naxalites) की जड़ खोदने की पूरी तैयारी में है। इस वक्त झारखंड पुलिस की रडार पर कुल 193 नक्सली हैं।

Naxalites

झारखंड पुलिस नक्सलियों (Naxalites) की जड़ खोदने की पूरी तैयारी में है।

झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस प्रशासन का रवैया लगातार सख्त हो रहा है। राज्य पुलिस नक्सलियों (Naxalites) की जड़ खोदने की पूरी तैयारी में है। इस वक्त झारखंड पुलिस की रडार पर कुल 193 नक्सली हैं। इनमें से 3 नक्सलियों ने 24 जनवरी, 2019 को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था।

Naxalites
सांकेतिक तस्वीर।

झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस प्रशासन का रवैया लगातार सख्त हो रहा है। राज्य पुलिस नक्सलियों (Naxalites) की जड़ खोदने की पूरी तैयारी में है। इस वक्त झारखंड पुलिस की रडार पर कुल 193 नक्सली हैं। इनमें से 3 नक्सलियों ने 24 जनवरी, 2019 को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था।

इनमें 2 नक्सलियों पर 5 लाख, जबकि एक पर 1 लाख रुपए का इनाम था। फिलहाल, पुलिस की हिट लिस्ट में शामिल 5 नक्सलियों पर 1 करोड़ रुपए, 15 नक्सलियों पर 25 लाख रुपए, 19 नक्सलियों पर 15 लाख रुपए, 25 नक्सलियों पर 10 लाख रुपए, 36 नक्सलियों पर 5 लाख रुपए, 32 नक्सलियों पर 2 लाख रुपए, जबकि 61 नक्सलियों पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित है।

इन तीन नक्सलियों ने किया था सरेंडर

भाकपा माओवादी संगठन के तीन हार्डकोर नक्सलियों (Naxalites) ने 24 जनवरी, 2019 को पुलिस के सामने सरेंडर किया था। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में झिलमिल उर्फ गहना राय उर्फ राजेंद्र राय, सोकुल दा उर्फ रिमिल दा और संतु उर्फ छोटा श्यामलाल देहरी शामिल था। छोटा श्यामलाल एक लाख, राजेंद्र देहरी और रिमिल दा पांच-पांच लाख रुपए का इनामी है। सरेंडर करने वाले तीनों नक्सलियों (Naxalites) ने कहा था कि वे मुख्यधारा में लौटकर एक अच्छा जीवन जीना चाहते हैं।

ये हैं एक करोड़ के इनामी नक्सली

1- प्रशांत बोस उर्फ किशन दा उर्फ मनीष उर्फ बुढ़ा, निवासी- ग्राम यादवपुर जिला 24 परगना (पश्चिम बंगाल)।

2- मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर उर्फ सुनिर्मल जी उर्फ सागर, निवासी- ग्राम मदनडीह, थाना पीरटांड़ जिला गिरिडीह।

3- असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर, निवासी- ग्राम उत्तर फुलचक थाना चन्द्रकोणा जिला पश्चिम मिदनापुर (प0 बंगाल)

4- अनल दा उर्फ तुफान उर्फ पतिराम मांझी उर्फ पतिराम मराण्डी उर्फ रमेश, निवासी- ग्राम झरहाबाले थाना पीरटांड जिला गिरिडीह।

5- प्रयाग मांझी उर्फ विवेक उर्फ फुचना उर्फ नागो मांझी उर्फ करण दा उर्फ लेतरा, निवासी- ग्राम दलुबुढ़ा थाना टुण्डी, जिला धनबाद।

आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 24 में 19 जिले नक्सलवाद से प्रभावित हैं। इनमें 13 जिले अति नक्सल प्रभावित हैं। केंद्र सरकार द्वारा उग्रवाद प्रभावित राज्यों को दी गई 775 करोड़ की विशेष आर्थिक सहायता में भी नक्सलवाद से निपटने के लिए झारखंड को 340 करोड़ रुपए दिए गए थे।

पढ़ें: श्रीनगर में मुठभेड़, जवानों ने तीन आतंकियों को मार गिराया, CRPF का जवान शहीद

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें