Jharkhand: लेवी नहीं मिलने पर हाइवा जलाने की कर रहा था प्लानिंग, JJMP का शातिर नक्सली धराया

झारखंड के नक्सल प्रभावित पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से सटे चैनपुर से जेजेएमपी (JJMP) के दो नक्सली गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार दोनों नक्सली लेवी नहीं देने के कारण एक माइंस संचालक का हाइवा जलाने की प्लानिंग कर रहे थे।

JJMP

झारखंड के नक्सल प्रभावित पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से सटे चैनपुर से जेजेएमपी (JJMP) के दो नक्सली गिरफ्तार किए गए।

झारखंड के नक्सल प्रभावित पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से सटे चैनपुर से जेजेएमपी (JJMP) के दो नक्सली गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार दोनों नक्सली लेवी नहीं देने के कारण एक माइंस संचालक का हाइवा जलाने की प्लानिंग कर रहे थे। सूचना मिलने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया।

JJMP
सांकेतिक तस्वीर।

झारखंड के नक्सल प्रभावित पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से सटे चैनपुर से जेजेएमपी (JJMP) के दो नक्सली गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार दोनों नक्सली लेवी नहीं देने के कारण एक माइंस संचालक का हाइवा जलाने की प्लानिंग कर रहे थे। सूचना मिलने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। इसमें गिरफ्तार राहुल शर्मा जेजेएमपी (JJMP) का बड़ा ही शातिर नक्सली है। उसके खिलाफ चैनपुर थाना में सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा के मुताबिक, गिरफ्तारी नक्सली राहुल शर्मा और अजय साव जेजेएमपी (JJMP) के एरिया कमांडर महेश भुइयां उर्फ महेश जी के काफी करीब साथी हैं। पुलिस ने इसके पास से देसी पिस्तौल, एक जिन्दा गोली, नक्सली पर्चा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, एक माइंस मालिक द्वारा लेवी नहीं देने पर उसके हाइवा को जलाने की प्लानिंग राहुल कर रहा था। महेश भुइयां ने इसके बदले उसे 10 हजार रुपये दिए थे। 50 हजार रुपये गाड़ी जलाने के बाद मिलना था।

लेकिन घटना के अंजाम देने के पहले ही पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया। राहुल कमांडर महेश भुइयां के संपर्क में साल 2014-15 में आया था। दोनों जेल में मिले थे। तब से राहुल महेश भुइयां के लिए काम करने लगा। पुलिस से बचने के लिए राहुल अपने पास मोबाइल नहीं रखता है। हालांकि अब वह पुलिस की गिरफ्त में है। उससे महेश भुइयां के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।

पढ़ें: कुदरत का करिश्मा हैं वहीदा रहमान, जिनके प्यार में पागल होकर गुरुदत्त ने दे दी थी जान

इतिहास में आज का दिन – 3 फरवरी

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें