सुर्खियां

कुछ दिनों पहले जब ‘जिला रिजर्व गार्ड’ की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान के लिए यहां पहुंची थी तो घबराए नक्सलियों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया था। लेकिन जीआरडी के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए 2 नक्सलियों को मार गिराया था।

जिस दिन मकान को उड़ाया गया था, उस दिन अनुज सिंह की मां और भाई को वहां पहुंचना था। यानी माओवादियों ने बड़ी नक्सली योजना बनाई थी, जिससे पूर्व एमएलसी को बड़ी क्षति पहुंचाई जा सके।

अनंतनाग जिले में नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के एक नेता के पुलिस सुरक्षाकर्मी की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना 14 जुलाई की है।

सर्चिंग के दौरान मौके से दोनों नक्सलियों के शव बरामद हुए। साथ ही एक 303 राइफल, एक कट्टा, एक टिफिन बम और अन्य सामान बरामद किया गया।

झारखंड जिले की चतरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार की देर रात यहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया। दरअसल पुलिस को इस इलाके में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी।

झारखंड में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। राज्य के खूंटी जिले के मरंगहादा थाना क्षेत्र के ओमटो गांव में भाकपा माओवादी के पांच सक्रिय नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

1967 के बाद वे अभिनय से नाता तोड़कर पूरी तरह घर-गृहस्थी में रम गईं थीं। कभी लाखों फिल्मी दर्शक के दिल पर राज करने वाली हीरोइन बीना राय अंतिम समय में मुंबई के मालाबार हिल स्थित अनीता भवन में बेटे मोंटी के साथ रहती थीं।

गिरफ्तार नक्सली प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी से जुड़ा हुआ है। स्पेशल टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि शीर्ष नक्सली राजन दा दस्ते का सक्रिय सदस्य दूधनाथ साह बगहा में छिपा हुआ है।

कुछ महीने से मुजफ्फरपुर और शिवहर इलाके में रेखा की चहलकदमी बढ़ गई थी। खुफिया अधिकारियों की भी उस पर नजर थी। कुछ दिन पहले भी वह मीनापुर स्थित अपने घर पहुंची थी। लेकिन, जब तक पुलिस टीम घेराबंदी करती, वह पुलिस के हाथ से निकल गई थी।

जंजीर की सफलता के बाद अमिताभ और प्रकाश मेहरा की सुपरहिट फिल्मों का कारवां काफी समय तक चला। इस दौरान लावारिस, मुकद्दर का सिकंदर, नमक हलाल, शराबी, हेराफेरी जैसी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया।

टोरी क्षेत्र से कोयले का परिवहन किया जाता है। जिसके लिए नक्सली लेवी वसूलते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से प्रशासन की मुस्तैदी की वजह से नक्सलियों पर लगाम लग गई है। लोग उनके खौफ से उबरने लगे हैं।

12 जुलाई की सुबह हुई एक मुठभेड़ में जवानों ने एक खूंखार नक्सली को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सली के सिर पर पांच लाख रुपए का इनाम था। नक्सली के शव के पास से पुलिस ने एक 303 इंसास राइफल भी बरामद किया है।

भारतीय वायु सेना में टेक्नालॉजी और हथियार के रूप में राफेल एक बार फिर गेम चेंजर साबित होगा। आने वाले सालों में यह आक्रामक मिशनों और युद्ध जैसी स्थितियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

पुलिस ने 12 जून को हुए आतंकी हमले के संबंध में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन ओवर ग्राउंड वर्कर्स को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि इन ओवर ग्राउंड वर्कर्स ने अनंतनाग हमले को अंजाम देने वाले एक आतंकवादी को पनाह दी थी।

सुकमा जिले में पुलिस कैंप पर बड़े नक्सली हमले की आशंका के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सुकमा जिले के भेज्जी के एलाड़मड़गु कैंप के आसपास बड़ी संख्या में नक्सली संदिग्ध गतिविधि करते हुए देखे गए हैं।

जब तक हमारा (नक्सलियों का) आदेश नहीं होगा तब तक पुल निर्माण का काम नहीं होगा। नक्सलियों के इस तुगलकी फरमान से झारखंड के चतरा में काम में लगे मजदूरों और काम करा रही कंस्ट्रक्शन कंपनी के होश उड़ हुए हैं।

बिहार के बाराचट्टी इलाके से एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए नक्सली का नाम ज्ञानी भोक्ता है। वह भलुआ पंचायत के हरनाही गांव का रहने वाला है और सात साल से फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें