सुर्खियां

नक्सलियों ने विधायक को पीटते हुए घर से बाहर निकाला।जब उनके बेटे ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो नक्सलियों ने बेटे और पत्नी पर बंदूक तान दी। साथ ही दोनों की घर से बाहर न निकलने की धमकी दी। फिर वे विधायक राव को अपने साथ ले कर चले गए।

ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद अयमान अल जवाहिरी इस अतंरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन अलकायदा का नया प्रमुख बन चुका है। अयमान ने जो वीडियो संदेश जारी किया है उसका शीर्षक है 'कश्मीर को न भूलें।'

जिन नक्सलियों ने सताए हुए लोगों का मसीहा बनकर हथियार उठाया था, उनका मकसद अब गलत ढंग से पैसे कमाना रह गया है। जिसके लिए वे लोगों को डरा-धमका कर लेवी वसूलते हैं। लेवी के पैसे से नक्सली केवल अपनी संपत्ति बढ़ाने की कोशिश में जुटे हैं।

नक्सलियों ने पुलिस पर गोलीबारी की। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें ये दोनों नक्सली मारे गए। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ की सीमा से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बालाघाट जिले के एक गांव में हुई।

नक्सल प्रभावित राज्य झारखंड में पुलिस बल नक्सलियों का जड़ काटने में जुट गए हैं। इस दिशा में अब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने झारखंड के 200 से ज्यादा नक्सलियों पर एक लाख से लेकर एक करोड़ रुपये तक के इनाम घोषित कर दिए हैं।

पति और उसकी बीवी ने मिलकर 10 फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। आधार कार्ड उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के अलग-अलग पतों पर बनवाए गए थे। इन जालसाजों की करतूत सुनकर आप हैरान जरूर रह गए होंगे लेकिन जब इस जालसाजी की आप वजह जानेंगे तो आप और भी चकित हो जाएंगे।

बस्तर, कांकेर और राजनांदगांव के नक्सल प्रभावित नौ जिलों के एसपी को सूचना एकत्र करने के लिए फंड दिया जा रहा है। ऐसे में जिलों के एसपी अपने खुफिया तंत्र को बढ़ाने में इसका सही इस्तेमाल कर सकते हैं।

नक्सलियों से संबंध के आरोप में एक दंपति को उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गिरफ्तार किया है। 8 जुलाई को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में यह गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार दंपति की पहचान मनीष श्रीवास्तव और वर्षा उर्फ ​​अनीता श्रीवास्तव के रूप में हुई।

बलिया जिले में 18 नवंबर, 2012 में फूलमती देवी की हत्या हुई थी। हत्या करने के बाद हत्यारे उसकी लाश के पास नक्सली आंदोलन के समर्थन वाले पर्चे छोड़े थे। जिससे पुलिस यह खुलासा हुआ था कि नक्सली पूर्वांचल के क्षेत्रों में भी पहुंच चुके हैं।

गृह राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने सरकार ने सीमा पार से होने वाली घुसपैठ को लेकर 'जीरो-टॉलरेंस' की नीति अपनाई है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने राज्य सरकार के साथ मिलकर सीमा पार से हो रहे घुसपैठ को रोकने के लिए बहुआयामी उपाय किए हैं।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। यहां मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक महिला नक्सली को मार गिराया है।

नक्सलियों ने एक 10 लाख के इनामी नक्सली अपने ही संगठन से निकाल बाहर किया है। इस बारे में नक्सलियों की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई है। दावा किया गया है कि नक्सलियों के प्रवक्ता ने इसे जारी किया है।

इन्हीं अलगाववादी नेताओं के अपने बच्चे या तो विदेशों में पढ़ाई कर रहे हैं या फिर नौकरियां कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सैकड़ों ऐसे अलगाववादी नेताओं की लिस्ट जारी की है जिनके बच्चे विदेशों में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।

बरामद किए गए विस्फोटकों की मात्रा इतनी है कि इनसे बड़ा नुकसान हो सकता था। सूचना के अनुसार, गोवन्दिपुर इलाके में पिछले कुछ दिनों से नक्सलियों का जत्था अक्सर मंडराते हुए देखा जा रहा था।

पुलिस ने झारखंड जनमुक्ति परिषद् नाम के नक्सली संगठन के दो कट्टर नक्सलियों मनोज ठाकुर और गोकुल भुईंया को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने मनोज और गोकुल के पास से देसी पिस्तौल और कारतूस तथा अन्य विस्फोटक भी बरामद किए हैं।

उधर एक अन्य कार्रवाई में भी फूलबगड़ी पुलिस ने एरिया डोमिनेशन के दौरान सिरसेट्टी के जंगलों से घेराबंदी कर दो नक्सली मुचाकी देवा व मुचाकी बण्डी को गिरफ्त में लिया।

चाईबासा पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों गिरफ्तार नक्सली लंबे समय से जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सारंडा इलाके में सक्रिय थे।

यह भी पढ़ें