बिहार: गया में अलग-अलग जगहों से दो नक्सली गिरफ्तार

बिहार के बाराचट्टी इलाके से एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए नक्सली का नाम ज्ञानी भोक्ता है। वह भलुआ पंचायत के हरनाही गांव का रहने वाला है और सात साल से फरार चल रहा था।

naxal, naxal arrested, bihar naxal, gaya naxal, naxal attack, sirf sach, sirfsach.in

बिहार के गया से दो नक्सली गिरफ्तार।

बिहार के गया जिले से पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। बाराचट्टी पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल ए कंपनी बाराचट्टी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बाराचट्टी इलाके से एक नक्सली को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए नक्सली का नाम ज्ञानी भोक्ता है। वह भलुआ पंचायत के हरनाही गांव का रहने वाला है और सात साल से फरार चल रहा था। थाना क्षेत्र के तिलैया गांव में विजय यादव का मकान ब्लास्ट कर उड़ाने में उसका हाथ था। जिसे लेकर कांड संख्या 117/11 दर्ज की गई थी। एक्सप्लोसिव एक्ट, 17 सीएल सहित कई अन्य संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

बाराचट्टी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर डंगरा मोड़ के समीप से ज्ञानी भोक्ता को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किया गया ज्ञानी भोक्ता नक्सली संगठन भाकपा माओवादी से जुड़ा है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। उधर, जिले के आमस थाना क्षेत्र से भी एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सली का नाम मंटू कुमार है। वह नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर है। गिरफ्तार नक्सली आमस थाना के सांवकला स्थित बिजली उत्पादन केंद्र (सोलर प्लांट) पर 19 सितंबर, 2017 की रात को हमला कर उसे उड़ा देने की घटना में शामिल था।

बांकेबाजार के डुमरी गांव में सीआरपीएफ और आमस पुलिस की संयुक्त छापेमारी में उसे दबोच लिया गया। बताया जा रहा है कि इस कांड में शामिल एक नक्सली को पिछले साल गिरफ्तार कर लिया गया था। जिससे पूछताछ के बाद पता चला कि सोलर प्लांट को उड़ाने में शामिल रहे नक्सलियों के दस्ते में मंटू भी शामिल था। इसके बाद इसे उक्त नक्सली कांड का अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था। सोलर प्लांट पर नक्सलियों के हमले के दौरान बड़ी संख्या में महिला नक्सली भी शामिल थीं। इस घटना में करीब एक करोड़ रूपए की क्षति हुई थी।

पढ़ें: झारखंड में दम तोड़ रहा नक्सलवाद, आंकड़े दे रहे हैं गवाही

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें