सुर्खियां

'Uri: The Surgical Strike' महाराष्ट्र में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' को कारगिल विजय दिवस के मौके पर दोबारा रिलीज किया जा रहा है। यह अनूठी पहल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेता विक्की कौशल हैं।

नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में बिहार पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। 25 जुलाई को नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिराया।

अर्बन नक्सल केस में पुणे पुलिस ने अपनी रिपोर्ट दाखिल की है। बॉम्बे हाईकोर्ट में दाखिल इस रिपोर्ट में पुलिस का दावा है कि एक्टिविस्ट गौतम नवलखा आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन और कश्मीर के अलगाववादी नेताओं के संपर्क में थे।

बूढ़ापहाड़ क्षेत्र में खुद को सुरक्षित महसूस करने वाले नक्सलियों ने बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों को देखते हुए दवाओं का प्रबंध करने के लिए बलरामपुर जिले के पुंदाग निवासी एक व्यक्ति को अपना मददगार बनाया था।

राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते कानून मंत्री शिव शंकर ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के मुखर नेता सोमनाथ चटर्जी से कहा कि सरकार उन्हें सुप्रीम कोर्ट का जज बनाना चाहती है। विपक्ष के बड़े नेता को सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने की पेशकश मिलना बड़ी बात थी।

खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने जमाल-उद-दीन गुज्जर उर्फ अबु बकर को ठठरी इलाके के फागसू जंगल से पकड़ लिया गया। उसके पास से एक एके-47 रायफल और मैगजीन बरामद की गई।

नक्सल प्रभावित लातेहार जिले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक और बड़ी सफलता हासिल की है। बीते बुधवार (24जुलाई) को पुलिस ने तीन बड़े नक्सलियों को गिरफ्तार किया।

बताया जाता है कि 30 नवंबर को पेशरार में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में वह शामिल था। उस मुठभेड़ के बाद से ही फूलेश्वर गंझू फरार चल रहा था।

झारखंड में नक्सली दौलत कमाने के लिए तमाम हथकंडे अपना रहे हैं। अब खबर है कि बाहर के राज्यों से आए प्रतिबंधित नक्सली संगठन के सदस्य यहां के स्थानीय नक्सलियों से संपर्क कर धन उगाही कर रहे हैं।

पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ अपराधी बोंगादांग में किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के की फिराक में हैं। जानकारी के आधार पर नक्सलियों को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई।

सुकमा के भेज्जी इलाके में पुलिस की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। 23 जुलाई की सुबह अचानक पुलिस और नक्सलियों का आमना-सामना हो गया। जिसके बाद दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों ने अब नया पैंतरा शुरू कर दिया है। इलाके में हमले के लिए अब नक्सलियों ने पुतला बम का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

झारखंड के चार इनामी नक्सलियों की इनाम की राशि बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री ने इस बात की मंजूरी दे दी है। भाकपा माओवादियों का स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर और अनल उर्फ तूफान उर्फ पतिराम मांझी उर्फ पतिराम मरांडी उर्फ रमेश अब सेंट्रल कमेटी सदस्य बन गए हैं।

राजौरी में भी पाकिस्तानी सेना द्वारा लगातार फायरिंग और मोर्टार शेलिंग की गई। राजौरी के सुंदरबनी इलाके में छोटे हथियारों और मोर्टार से भारतीय रक्षा और नागरिक सुविधाओं को निशाना बनाया।

जम्मू-कश्मीर के मंधान-डोडा इलाके में सेना के जवानों और पुलिस बल को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है।

महाराष्ट्र में घर-घर में मनाए जाने वाले गणेश महोत्सव को तिलक ने घरों से बाहर मनाने की अपील की। इसी बहाने लोगों को एक साथ जागरुक और संगठित किया जा सकता था। तिलक का विचार काम कर गया।

पुलिस-प्रशासन ने उसके सिर पर 25 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। झारखंड के लातेहार जिले के इस 25 लाख के इनामी माओवादी का नाम सुजीत है।

यह भी पढ़ें