सुर्खियां

कैकॉन ने कैप्शन में लिखा, “नागा महिला बटालियन ने महिंद्रा बोलेरो को साइड ड्रेन से निकाल लिया! यह एक पुराना वीडियो, जिसे और अधिक लोगों द्वारा देखा जाना चाहिए।”

कश्मीर के लिए गठित इस मंत्री समूह में रविशंकर प्रसाद, थावर चंद गहलोत, डॉ. जितेंद्र सिंह, नरेंद्र तोमर और धर्मेंद्र प्रधान हैं। इस कमेटी के अध्यक्ष कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद होंगे। यह समूह कश्मीर के विकास के लिए केंद्रीय मंत्रालयों की मदद का प्लान तैयार करेगा।

मृतक दादूसिंह को कुछ लोगों ने आवाज देकर घर से बाहर बुलाया और उसपर गोलियां बरसा दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उस वक्त दादूसिंह की पत्नी भी घर में ही मौजूद थीं।

रूस ने कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर पर हम भारत के साथ हैं। अनुच्‍छेद 370 हटाया जाना भारत का आंतरिक मामला है। जम्‍मू-कश्‍मीर पर तीसरा देश हस्‍तक्षेप न करे।

नरवाने ने कहा, 'उन्होंने सोचा कि वे क्षेत्रीय दबंग बनकर निकल जाएंगे। लेकिन हम दादागिरी के सामने डटे रहे।' उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बल किसी भी दुश्मन का मुकाबला करने में सक्षम हैं।

जानकारी के मुताबिक, लश्कर के आतंकियों ने पिछले कुछ महीनों में कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि लश्कर का रिक्रूटर उमर मदनी 7 मई से लेकर 11 मई तक वाराणसी के एक मुसाफिरखाने में रुका था और उसने वहां कई लोगों से मुलाकात की थी।

आतंकी एजाज अहमद के खिलाफ एसटीएफ थाना कांड संख्या 6-19 में मामला दर्ज है। एजाज के पास से भारी मात्रा में जिहादी दस्तावेज जब्त किए गए हैं। ये दोनों बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

उन्हें और उनकी फिल्म को तीन बार फिल्मफेयर बेस्ट एडिटिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया, जिसमें 1956 की फिल्म “नौकरी”, 1959 की “मधुमती” और “1972” की आनंद शामिल है। उन्हें 1999 में भारतीय फिल्म जगत के शीर्ष सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं, साल 2001 में उन्हें “पद्म विभूषण” से नवाजा गया।

पुलवामा जिले के त्राल में वनक्षेत्र से राजौरी जिला के रहने वाले अब्दुल कदीर कोहली और श्रीनगर के खोनमोह निवासी मंजूर अहमद को अज्ञात बंदूकधारियों ने अगवा कर लिया था।

प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के कथित सदस्य गांधी को झारखंड के हजारीबाग जेल से स्थानांतरण वॉरंट पर यहां लगाया गया था। पुलिस उपाधीक्षक सी एम जडेजा के मुताबिक, 68 साल के गांधी को न्यायिक मजिस्ट्रेट एचआर ठकोर की अदालत में पेश किया गया, जिन्होंने उसे सूरत ग्रामीण पुलिस के हवाले कर दिया।

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई को जीतने के लिए उनकी फंडिंग रोकने को मूलमंत्र बताया। वामपंथी उग्रवाद को लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ बताते हुए उन्होंने इसके लिए केंद्र और राज्यों की साझा लड़ाई की जरूरत बताई।

बैठक के बाद शाह ने ट्वीट किया, ''वामपंथी चरमपंथ से प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बहुत सार्थक बैठक हुई। इन राज्यों में सुरक्षा और विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। वामपंथी चरमपंथ लोकतंत्र के विचार के खिलाफ है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम इसे उखाड़ फेंकने के लिये प्रतिबद्ध हैं।''

जबसे भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर अनुच्छेद 370 से हटाया है, तभी से इमरान खान अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना रोना रो रहे हैं। वे भारत के खिलाफ लगातार बयान दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर तो उन्होंने और उनके मंत्रियों ने अभियान ही छेड़ रखा है।

मुचाकी साल 2007 में नक्सल संगठन से जुड़ा था। साल 2010 में वह डिप्टी कमांडर बना।2008 के विधानसभा चुनावों के बाद सुकमा जिले में वापस लौट रही पोलिंग पार्टी पर इसने हमला किया था। 2010 में दंतेवाड़ा के कुआकोंडा थाना इलाके के नकुलनार गांव में कांग्रेस नेता अवधेश गौतम पर हमला किया था।

देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार प्रतिबद्ध है। इसी के मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

हंगल कहते थे कि जब लोग रिटायर होते हैं तब मैंने फिल्मों में एंट्री ली। 1966-67 में जब उनकी उम्र करीब 50 की थी, उन्होंने सुबोध मुखर्जी की फिल्म ‘शागिर्द’ की। उन्हें निर्देशक बासु भट्टाचार्य ने ‘तीसरी कसम’ में राज कपूर के भाई के रोल में काम मिला।

मुठभेड़ के दौरान डीआरजी के जवानों ने ओरछा से करीब 20 किमी अंदर धुरबेड़ा में चल रहे नक्सल कैंप को भी घेर लिया और उसे तबाह कर दिया। फायरिंग के बाद मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें