सुर्खियां

पुलिस के मुताबिक, इस हमले में DRG का हेड कांस्टेबल घायल हो गया है। यह घटना बीजापुर कोतवाली क्षेत्र के मनकेली गांव की है। डीआईजी, एंटी नक्सल, पी सुंदरराज के अनुसार, घायल जवान की पहचान नीला उद्दे के रूप में की गई है। यह नक्सली हमला तब हुआ जब डीआरजी की टीम एरिया डोमिनेशन पर निकली थी।

छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के सुकमा और बीजापुर पुलिस को नक्सल हिंसा के खिलाफ एक और सफलता मिली। सुकमा और बीजापुर के अलग-अलग स्थानों से चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया।

भारत अपने पड़ोसी पाकिस्तान को हर मोर्चे पर पटकनी देने को पूरी तरह से कमर कस चुका है। पाकिस्तान के आतंकवाद से निबटने के लिए भारत तीन स्तर पर अपने पड़ोसी को घेरने की पूरी तैयारी कर चुका है।

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत इस दौरान कश्मीर घाटी में हालात से निपटने के लिए सुरक्षा स्थिति और सुरक्षाबलों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद हालात किस तरह है, आर्मी चीफ अपने दौरे में इसका जायजा लेंगे।

गिरफ्तार नक्सली मंगली पर आठ लाख रुपए का इनाम है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार महिला माओवादी 2013 में नक्सली संगठन में शामिल हुई थी।

पाकिस्तान ने कहा कि वह सीमापार करतारपुर गलियारा परियोजना का काम जारी रखेगा और सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर नवंबर में इसे खोलेगा।

गौरतलब है कि गया जिले के मानपुर क्षेत्र से कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने 25 अगस्त की रात बांग्लादेशी आतंकी संगठन के सदस्य एजाज अहमद को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार नक्सलियों के नाम रमेश भास्कर, मंगल भास्कर और रमेश कड़ती बताया जा रहा है। इन नक्सलियों से पुलिस को अहम जानकारी मिल सकती है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

झारखंड पुलिस ने एक लाख रुपये के एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। पलामू की पुलिस ने उसे राजधानी रांची के नामकुम से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए नक्सली का नाम प्रशांत ठाकुर बताया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस डीएम अवस्थी के मुताबिक, एक मुठभेड़ में 7 नक्सली मारे गए हैं। सीतागोटा जंगल इलाके में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के साथ हुई नक्सलियों के इस मुठभेड़ में किसी सुरक्षाकर्मी के हताहत होने की खबर नहीं है।

बैट में पाकिस्तानी सेना के स्पेशल फोर्स के जवानों और आतंकवादियों को भी रखा जाता है। इनकी कोशिश हमेशा भारतीय सीमा में घुसकर सैनिकों की हत्या करने की होती है।

बयान में कहा गया, 'आतंकी हमलों की आशंका को देखते हुए गुजरात के सभी बंदरगाहों पर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। मुंद्रा बंदरगाह पर काम करने वाले सभी लोगों को सलाह दी जाती है कि सावधान और सतर्क रहें। किसी भी अनहोनी की आशंका होने पर तुरंत पुलिस या नजदीकी सुरक्षा अधिकारी को सूचित करें।'

20 अगस्‍त को विशाखापत्‍तनम में जीके विधि मंडल के मंडापल्‍ली गांव के पास सुरक्षाबल के जवानों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद यह आत्‍मसमर्पण किया गया है। इससे पहले, 17 अगस्‍त को एक एरिया कमिटी मेंबर और एक डिविजन कमिटी मेंबर समेत तीन सीपीआइ (एम) नक्‍सलियों ने विशाखपत्‍तनम में सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के समक्ष आत्‍मसमर्पण किया था।

नक्सलियों की धर-पकड़ के लिए पूरे इलाके में डीआरजी टीम द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा नक्सल प्रभावित इलाकों में जोर-शोर से नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। गृहमंत्री अमित शान ने 26 अगस्त को नक्सल समस्या से ग्रसित 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी और स्थिति का जायजा लिया था।

रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, कार्यक्रम का आयोजन लद्दाख के स्थानीय लोगों के साथ शोध जनित कृषि प्रौद्योगिकी को साझा करने के लिए किया जा रहा है। जिसमें रक्षा अनुसंधान विकास संगठन द्वारा विकसित कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी शामिल है।

बोंडाघाटी स्थित पकानगुड़ा के जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब दो घंटे से ज्यादा चली इस मुठभेड़ में शीर्ष नक्सली कमांडर राकेश सोढ़ी मारा गया।

सेना को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। सुरक्षाबलों और पुलिस के संयुक्त अभियान में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी को पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें