छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों ने 2 नक्सलियों को गिरफ्तार किया, हत्या और लूट के कई आरोप

1 अगस्त को गश्त के दौरान पुलिस के एक दल ने जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के तिंडोडी गांव से नक्सली (Naxal) महेश यादव को गिरफ्तार कर लिया।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से दो नक्सलियों (Naxal) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों नक्सलियों (Naxal) पर हत्या और लूट का आरोप है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने गश्त के दौरान दो अलग-अलग जगहों से नक्सलियों (Naxal) की गिरफ़्तारी की है।

नक्सली (Naxal) इन दिनों शहीदी सप्ताह मना रहे हैं। जिसे देखते हुए पुलिस और सुरक्षाबलों ने गश्त बढ़ा दी है। इसी क्रम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और ज़िला बल के संयुक्त दल को दो अलग-अलग जगहों पर गश्त के लिए भेजा गया था। बीते 1 अगस्त को गश्त के दौरान पुलिस के एक दल ने जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के तिंडोडी गांव से नक्सली (Naxal) महेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। महेश यादव की उम्र 32 वर्ष है। पुलिस बल की दूसरी टुकड़ी बीजापुर थाना क्षेत्र के पास गश्त कर रही थी। जिसने थाने के पास के ही गांव चिलनार से मनकु मोडियम को गिरफ्तार कर लिया। मनकु मोडियम की उम्र 32 वर्ष है।

यह भी पढ़ें- पुलिस और प्रशासन ने नक्सली संगठनों की कमर तोड़ी, घटनाओं में आई भारी कमी

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार नक्सली (Naxal) महेश यादव जिले के माटवाड़ा गांव में हुई पुलिस हत्याकांड में शामिल था। इस हत्याकांड में पुलिस के एक जवान सोमारू पोयाम की हत्या कर दी गई थी। इस घटना में बीच बचाव में आए सोमारू के माता पिता भी घायल हुए थे। जबकि मनकु मोडियम पर पामलवाया गांव में पुलिस की हत्या तथा AK-47 हथियार लूटने का आरोप है। 28 जुलाई से 3 अगस्त के बीच चल रहे शहीदी सप्ताह के चलते बस्तर, कांकेर, कोंडगांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा में सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें