दंतेवाड़ा में 3 नक्सली गिरफ्तार, पुलिस पर की थी फायरिंग, बीजापुर में भी हुई एक की गिरफ्तारी

नक्सली संगठन अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर हमले की प्लानिंग कर रहा था। पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। जिसके बाद नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई।

दंतेवाड़ा और बीजापुर से नक्सलियों (Naxals) को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों में नाबालिग भी हैं। दंतेवाड़ा में नक्सली संगठन अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर हमले की प्लानिंग कर रहा था। पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। जिसके बाद नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई और मौके से 2 नाबालिग लड़के और एक लड़की के साथ एक नक्सली पकड़ा गया।

वहीं बीजापुर के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र से पुलिस जवान की हत्या के आरोपी एक नक्सली को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

दंतेवाड़ा में क्या हुआ?

दंतेवाड़ा पुलिस के जवान कटेकल्याण थाना क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी जवानों को थाना क्षेत्र में चल रही नक्सली बैठक की जानकारी मिली। मुखबिर ने बताया कि एटम, तेलम, गांव के जंगलों और पहाड़ी इलाके में मंगतू, महंगू्, संजू, नाम के नक्सली हमले की प्लानिंग कर रहे हैं। पुलिस ने इलाके को घेर कर सर्च अभियान चलाया। सुरक्षाबलों को आते देख नक्सली गोलीबारी करने लगे। पुलिस ने भी फायरिंग की और नक्सली भाग निकले। मौके से हिड़मा मंडावी और इसके दो नाबालिग साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सेना की कार्रवाई से बौखलाए आतंकियों ने जवान को किडनैप किया, गाड़ी में आग लगाई

बीजापुर में क्या हुआ?

बीजापुर के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र से 4 साल से फरार पुलिस की हत्या के आरोपी नक्सली रामलाल पोयामी को गिरफ्तार किया गया है। 15 फरवरी 2016 को सहायक आरक्षक रामलाल वट्टी अपने गांव टिण्डोड़ी के किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में गए थे। जहां पुलिस प्रशासन से नाराज नक्सलियों ने उनपर हमला कर दिया और रामलाल वट्टी की हत्या कर दी। हमले में रामलाल पोयामी भी शामिल था। पुलिस लंबे वक़्त से फरार नक्सली की तलाश में थी। गिरफ्तार नक्सली टिण्डोड़ी गांव का निवासी है।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें