पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना का एक जवान शहीद, 2 की हालत गंभीर

Pakistan: इस गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया और 2 अन्य सैन्यकर्मी घायल हो गए। शहीद जवान का नाम भूपेंद्र है।

Indian Army

सांकेतिक फोटो।

भारत ने भी पाकिस्तान (Pakistan) को मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत ने पाकिस्तान का एक ईधन डिपो तबाह कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के 3 सैनिकों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। दोनों तरफ से सीमा पर भीषण गोलीबारी हुई है।

कोरोना काल में पाकिस्तान (Pakistan) लगातार अपने नापाक मंसूबों को जाहिर कर रहा है। उत्तरी कश्मीर के नौगाम सेक्टर (कुपवाड़ा) और पुंछ जिले में शनिवार को पाकिस्तान ने LoC पर भारी गोलीबारी की।

इस गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया और 2 अन्य सैन्यकर्मी घायल हो गए। शहीद जवान का नाम भूपेंद्र है। घायल सैनिकों का नाम लांस नायक वेंकटेश और सिपाही शाहजल हैं। पाकिस्तानी सेना ने LoC के पास बसे गांवों को निशाना बनाया और फायरिंग की।

इसके बाद भारत ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत ने पाकिस्तान का एक ईधन डिपो तबाह कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के 3 सैनिकों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। दोनों तरफ से सीमा पर भीषण गोलीबारी हुई है।

ये भी पढ़ें- कोरोना का कहर: भारत में 13 दिनों में 10 लाख कोरोना संक्रमित, ब्राजील को पछाड़कर अमेरिका के करीब पहुंचा भारत

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने नौगाम सेक्टर के हरदूल सब सेक्टर में सैनिकों और नागरिकों को निशाना बनाया। पाकिस्तान ने मोर्टार और तोप के गोले बरसाए।

पाकिस्तान की फायरिंग में LoC के नजदीक बसे गांवों में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और कई मवेशी भी मारे गए।

जानकारों का कहना है कि इस बार पाकिस्तान ने सभी हदों को पार कर दिया है क्योंकि पाकिस्तान के गोले उस सीमा तक पहुंचे हैं, जहां तक कारगिल के युद्ध के दौरान भी गोले नहीं पहुंचे थे।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें