
ISIS Chief Adnan Abu Walid Al-Sahrawi
फ्रांस (France) ने ग्रेटर सहारा में इस्लामिक स्टेट (IS) प्रमुख अदन अबू वलीद–अल–सहरावी (Adnan Abu Walid Al-Sahrawi) को मार गिराया है। फ्रांस ने उसे साहेल में उसे आतंकवाद विरोधी प्रयासों का सबसे बड़ा दुश्मन बताया।
ओडिशा: मलकानगिरी में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 नक्सली नेता गिरफ्तार, मौका-ए-वारदात से फिर बच निकला ये कुख्यात
फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने देर रात अदन अबू वलीद–अल–सहरावी (Adnan Abu Walid Al-Sahrawi) के मारे जाने की घोषणा की थी। राष्ट्रपति मैक्रों के ऑफिस के मुताबिक‚ अल–सहरावी ने ही फ्रांस के छह सहायता कर्मियों और नाइज़र के उनके साथियों की हत्या करने के लिए पिछले साल आदेश दिए थे। उसका संगठन 2017 में हुए उस हमले में भी शामिल था‚ जिसमें अमेरिका और नाइज़र सेना के कर्मी मारे गए थे।
Adnan Abou Walid al Sahraoui, chef du groupe terroriste État islamique au Grand Sahara a été neutralisé par les forces françaises. Il s’agit d’un nouveau succès majeur dans le combat que nous menons contre les groupes terroristes au Sahel.
— Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) September 15, 2021
फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ली के अनुसार‚ अल–सहरावी (Adnan Abu Walid Al-Sahrawi) कुछ हफ्ते पहले फ्रांस के बरखाने सैन्य अभियान में मारा गया था‚ लेकिन अधिकारी घोषणा करने से पहले उसकी पहचान को लेकर पूरी तरह संतुष्ट होना चाहते थे। उन्होंने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी कि अल–सहरावी किस अभियान में या कहां मारा गया। आईएस समूह माली और नाइज़र के बीच सीमा पर सक्रिय है।
फ्रांस के विदेशमंत्री ज्यां–इव लि द्रियां के मुताबिक‚ नरसंहार और आतंकवाद की जड़ अल–सहरावी (Adnan Abu Walid Al-Sahrawi) था। उन्होंने अफ्रीकी सरकारों से उसकी मौत के बाद उत्पन्न स्थिति का फायदा उठाते हुए आईएस के चरमपंथियों द्वारा ली गई जमीन को वापस अपने कब्जे में लेने का आग्रह किया।
अल–सहरावी (Adnan Abu Walid Al-Sahrawi) ने नाइजर में 2017 के हमले की जिम्मेदारी ली थी‚ जिसमें चार अमेरिकी सैन्यकर्मी और नाइजर की सेना के चार सदस्य मारे गए थे। उसके संगठन ने साहेल में कई विदेशियों का भी अपहरण किया और माना जाता है कि अमेरिकी सहायता कर्मी जेफरी वुडके अब भी उसके कब्जे में हैं।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App