रिकॉर्ड 6वीं बार UNHRC का सदस्य बना भारत, भारी मतों से मिली जीत

भारत, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के लिए फिर से चुना गया है। UN सदस्य देशों के भारी समर्थन से 2022-24 के कार्यकाल के लिए 14 अक्टूबर को भारत संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के रिकार्ड छठें कार्यकाल के लिए चुना गया।

UNHRC

File Photo

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 18 नए सदस्यों के लिए चुनाव किया, जो जनवरी 2022 से शुरू होकर तीन साल के लिए काम करेंगे।

भारत, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के लिए फिर से चुना गया है। UN सदस्य देशों के भारी समर्थन से 2022-24 के कार्यकाल के लिए 14 अक्टूबर को भारत संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के रिकार्ड छठें कार्यकाल के लिए चुना गया। इस दौरान नई दिल्ली के दूत ने इस चुनाव को देश की लोकतंत्र में मजबूत जड़ों, बहुलवाद और संविधान में निहित मौलिक अधिकार को मजबूत समर्थन’ बताया।

सदस्य चुने जाने के बाद भारत ने कहा कि वह सम्मान, संवाद और सहयोग के जरिये मानवाधिकारों के संवर्धन और संरक्षण के लिए काम करना जारी रखेगा। यूएनएचआरसी का सदस्य देशों का चुनाव संयुक्त राष्ट्र में गुप्त मतदान के जरिए किया गया है।

76 वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 14 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 18 नए सदस्यों के लिए चुनाव किया, जो जनवरी 2022 से शुरू होकर तीन साल के लिए काम करेंगे। 193 सदस्यीय विधानसभा में भारत को 184 वोट मिले, जबकि आवश्यक बहुमत 97 था।

Covid-19: बीते 24 घंटे में देश में आए 16 हजार से ज्यादा नए केस, दिल्ली में संक्रमण दर 0.05 फीसदी

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने ट्वीट करके यूएनएचआरसी (UNHRC) का सदस्य चुने जाने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि भारत छठवीं बार भारी बहुमत से यूएनएचआरसी के लिए फिर से निर्वाचित हुआ। भारत में अपना विश्वास व्यक्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों का हार्दिक आभार।

भारतीय मिशन ने एक दूसरे ट्वीट में कहा कि हम सम्मान, संवाद, सहयोग के माध्यम से मानवाधिकारों के संवर्धन और संरक्षण के लिए काम करना जारी रखेंगे।

नागालैंड: असम राइफल्स ने म्यांमार सीमा से 3 उग्रवादियों को धर दबोचा, भारत में हमले की थी योजना

वहीं, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने बताया कि मैं मानवाधिकार परिषद के चुनावों में भारत के लिए इस भारी समर्थन पर वास्तव में प्रसन्न हूं। यह हमारे संविधान में निहित लोकतंत्र, बहुलवाद और मौलिक अधिकारों में हमारी मजबूत जड़ों का एक मजबूत समर्थन है। हम सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य राज्यों को हमें एक मजबूत जनादेश देने के लिए धन्यवाद देते हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अर्जेंटीना, बेनिन, कैमरून, इरिट्रिया, फिनलैंड, जाम्बिया, होंडुरास, भारत, कजाकिस्तान, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, मलेशिया, मोंटेनेग्रो, पराग्वे, कतर, सोमालिया, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका का चयन गुप्त मतदान के जरिए किया।

ये भी देखें-

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में 47 सदस्य देश शामिल होते हैं। इनका चुनाव संयुक्त राष्ट्र महासभा के जरिए किया जाता है। इस परिषद के सदस्य देशों की सीट का बंटवारा भौगोलिक आधार पर किया गया है। जिसमें अफ्रीका और एशिया पैसिफिक क्षेत्र से 13-13 सदस्य चुने जाते हैं। इसके अलावा दक्षिण अमेरिका और कैरिबियाई देशों से 8 सदस्य, पश्चिमी यूरोप से 7 और पूर्वी यूरोप से 6 सदस्यों का चुनाव किया जाता है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें