बिहार: बक्सर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, दिल्ली से झारखंड जा रहे 3 नक्सलियों को दबोचा

पूछताछ में इनका नाम निवेश कुमार निवासी धुर्वा, शुभम कुमार निवासी खूंटी, ध्रुव कुमार निवासी सोनपुर जिला रांची बताया। ये सभी नक्सली प्रतिबंधित नक्सल संगठन पीएचलएफआई के सदस्य हैं।

Naxalites

बिहार के बक्सर में पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छानबीन कर तीन नक्सलियों (Naxalites) को गिरफ्तार किया है। ये सभी नक्सली दिल्ली से झारखंड जा रहे थे।

झारखंड: ऑनलाइन ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, देवघर पुलिस ने 10 साइबर अपराधियों को धर दबोचा

बक्सर के पुलिस अधिक्षक नीरज कुमार सिंह के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर महिला समेत नक्सल संगठन के तीन सदस्यों को पकड़कर रांची पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। झारखंड पुलिस ने सभी नक्सलियों (Naxalites) को कोर्ट में पेश किया जहां से इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यहां से झारखंड पुलिस सभी नक्सलियों को लेकर ट्रेन से रांची के लिए रवाना हो गई। रांची में इनके खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज है ऐसे में इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई रांची पुलिस करेगी।  

गौरतलब है कि सोमवार देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कुछ नक्सली बक्सर के रास्ते दिल्ली से झारखंड जा रहे हैं। इस सूचना पर बक्सर पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु पर बैरिकेटिंग लगाकर आने-जाने वाली गाड़ियों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान पश्चिम बंगाल नंबर की संदिग्ध कार को पुलिस ने रुकवाने की कोशिश की लेकिन ड्राइवर ने कार की रफ्तार तेज कर वहां से भागने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने औद्योगिक थाने के पास सड़क जाम कर चारों नक्सलियों (Naxalites) को गिरफ्तार कर लिया।

शुरुआती पूछताछ में इनका नाम निवेश कुमार निवासी धुर्वा, शुभम कुमार निवासी खूंटी, ध्रुव कुमार निवासी सोनपुर जिला रांची बताया। ये सभी नक्सली प्रतिबंधित नक्सल संगठन पीएचलएफआई के सदस्य हैं। इनके पास से पुलिस ने 12 लाख कैश और 14 मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें