File Photo
पाकिस्तान (Pakistan) ने भारत पर पहली बार आक्रमण आजादी के तुरंत बाद किया था। यह आक्रमण कश्मीर (Kashmir) के लिए किया गया था।
भारत और पाकिस्तान के बीच अबतक चार युद्ध लड़े जा चुके हैं। पाकिस्तान हर बार भारतीय सेना (Indian Army) के आगे शर्मसार हुआ है। हार कर लौटकर आता है लेकिन फिर बेइज्जती सहकर वापस चला जाता है। पाकिस्तान की यह आदत हो चुकी है कि वह कुछ साल रुकता है और फिर भारत के खिलाफ जंग छेड़ देता है।
अक्सर कई लोगों के मन यह सवाल होता है कि पाकिस्तान (Pakistan) ने भारत पर पहली बार आक्रमण कब किया था और आक्रमण करने के बाद भारत ने क्या जवाबी कार्रवाई की थी?
India Pakistan War 1971: …जब पाकिस्तान ने अमेरिका और चीन के दम पर सरेंडर से किया इनकार
पाकिस्तान ने भारत पर पहली बार आक्रमण आजादी के तुरंत बाद किया था। यह आक्रमण कश्मीर के लिए किया गया था। 1947-48 का भारत-पाकिस्तान युद्ध, जिसे प्रथम कश्मीर युद्ध भी कहा जाता है। यह अक्टूबर, 1947 में शुरू हुआ था।
आजादी के तुरंत बाद ही पाकिस्तान ने कश्मीर को पाने के लिए 1948 में नापाक साजिश रची जिसे सेना ने बुरी तरह से विफल कर दिया। इस पूरी साजिश को विफल करने में सेना के एक-एक जवान की अहम भूमिका रही थी।
ये भी देखें-
पाकिस्तान ने 13 अक्टूबर के दिन कश्मीर में भारी घुसपैठ कर दी थी। इस दिन ईद का पावन त्योहार था पर पाकिस्तान ने इस दिन भी अशांति फैलाई। इस संघर्ष का समापन 1 जनवरी, 1949 में दोनों देशों के बीच हुए शांति समझौते से हुआ। इस युद्ध में करीब 1,500 भारतीय मारे गए और करीब 3,500 घायल हो गए थे।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App