नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, सीजफायर उल्लंघन के मामले में तोड़ा 17 सालों का रिकॉर्ड

केंद्र सरकार के मुताबिक, बीते 9 महीने में पाकिस्तान (Pakistan) ने LoC पर 3186 बार सीजफायर तोड़ा है, जोकि बीते 17 सालों में सबसे ज्यादा है।

Pakistan

सांकेतिक तस्वीर

पाकिस्तान (Pakistan) अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद नाइक ने ये जानकारी दी है। उन्होंने राज्य सभा में लिखित रूप ये बताया कि जनवरी से अगस्त के बीच जम्मू क्षेत्र में अंतराष्ट्रीय सीमा के बॉर्डर से गोलीबारी की 242 घटनाएं हुई हैं। बीते 9 महीने में पाकिस्तान ने LoC पर 3186 बार सीजफायर तोड़ा है, जोकि बीते 17 सालों में सबसे ज्यादा है।

कोरोना काल में भी पाकिस्तान (Pakistan) अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में इस साल अब तक रिकॉर्ड संख्या में सीजफायर का उल्लंघन किया है। इस बारे में केंद्र सरकार ने अहम जानकारी साझा की है।

केंद्र सरकार के मुताबिक, बीते 9 महीने में पाकिस्तान ने LoC पर 3186 बार सीजफायर तोड़ा है, जोकि बीते 17 सालों में सबसे ज्यादा है।

ये भी पढ़ें- Coronavirus Updates: भारत में कोरोना का तांडव जारी, संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 49 लाख के पार

यह जानकारी रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद नाइक ने दी है। उन्होंने राज्य सभा में लिखित रूप ये जानकारी दी कि जनवरी से अगस्त के बीच जम्मू क्षेत्र में अंतराष्ट्रीय सीमा के बॉर्डर से गोलीबारी की 242 घटनाएं हुई हैं।

उन्होंने बताया कि एक जनवरी से 7 सितंबर के बीच पाकिस्तान ने LoC पर 3186 बार सीजफायर तोड़ा है। उन्होंने ये भी बताया कि 7 सितंबर तक जम्मू कश्मीर में सेना के 8 जवान शहीद हुए और 2 घायल हो गए।

श्रीपद नाइक ने बताया कि सीजफायर उल्लंघन करने पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ उचित कार्रवाई की है। सीजफायर के सभी मामलों को पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ उठाया गया है।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें