बॉर्डर पर गोलीबारी करना पाकिस्तान को पड़ा भारी, खुद कबूला-भारत की जवाबी कार्रवाई में 2 सैनिक ढेर

पाकिस्तान अपने मारे हुए सैनिकों के बारे में अक्सर जानकारी देने से बचता है। लेकिन इस बार पाकिस्तान ने अपने मारे गए सैनिकों की फोटो भी जारी की है।

Pakistan

इस बार चौंकाने वाली बात ये है कि पाकिस्तान (Pakistan) ने खुद इस बात को कबूल किया है। पाकिस्तान ने कबूला है कि भारत की जवाबी कार्रवाई में उसके 2 जवान मारे गए हैं।

जम्मू कश्मीर: भारत के खिलाफ लगातार साजिश रचने वाले पाकिस्तान (Pakistan) को इस बार खुद की चाल ही उल्टी पड़ गई है। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 2 सैनिक ढेर हुए हैं।

इस बार चौंकाने वाली बात ये है कि पाकिस्तान (Pakistan) ने खुद इस बात को कबूल किया है। पाकिस्तान ने कबूला है कि भारत की जवाबी कार्रवाई में उसके 2 जवान मारे गए हैं।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर सीमा पर पाकिस्तान अक्सर संघर्ष विराम का उल्लंघन करता है। इस बार भारत ने उसको करारा जवाब दिया है।

पाकिस्तान को एक बार फिर सता रहा है भारत के सर्जिकल स्ट्राइक का डर, अपनी सेना को किया हाई अलर्ट

पाकिस्तान के बारे में ये बात सबको पता है कि वह अपने मारे हुए सैनिकों के बारे में अक्सर जानकारी देने से बचता है। लेकिन इस बार पाकिस्तान ने अपने मारे गए सैनिकों की फोटो भी जारी की है।
 
पाकिस्तानी सेना ने ट्वीट कर ये जानकारी दी कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) के खुईराता सेक्टर में भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई में 2 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई है। इन सैनिकों का नाम लांस नायक तारिक और सिपाही जरूफ हैं। पाकिस्तानी सेना ने ये भी दावा किया है कि उसकी जवाबी कार्रवाई में 2 भारतीय सैनिक भी शहीद हुए हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें