चीन ने पहली बार कबूली गलवान खूनी संघर्ष में अपने सैनिकों की मरने की बात, सैनिकों के नाम किए जारी

LAC पर हुए समझौते के बीच चीन (China) ने पहली बार औपचारिक तौर पर कबूल किया है कि गलवान घाटी (Galwan Valley Clash) के खूनी संघर्ष में उसके भी सैनिक मारे गए थे।

Galwan Valley Clash

फाइल फोटो।

चीन गलवान घाटी झड़प (Galwan Valley Clash) में मारे गए अपने सैनिकों का आंकड़ा बहुत कम बता रहा है। क्योंकि भारत समेत दुनियाभर के कई एजेंसियों ने इसका आंकड़ा काफी अधिक बताया था।

LAC पर हुए समझौते के बीच चीन (China) ने पहली बार औपचारिक तौर पर कबूल किया है कि गलवान घाटी (Galwan Valley Clash) के खूनी संघर्ष में उसके भी सैनिक मारे गए थे। चीन की पीपुल्‍स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने पहली बार गलवान घाटी के खूनी संघर्ष में मारे गए अपने सैनिकों की संख्‍या का ऐलान किया है।

ड्रैगन ने खूनी झड़प के दौरान मारे गए अपने पांच सैनिकों की जानकारी साझा की है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग ने काराकोरम पर्वत पर तैनात रहे पांच चीनी सैनिकों के बलिदान को याद किया है। इनके नाम हैं- पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के शिनजियांग मिलिट्री कमांड के रेजीमेंटल कमांडर क्यूई फबाओ, चेन होंगुन, जियानगॉन्ग, जिओ सियुआन और वांग जुओरन।

Coronavirus: देश में बीते 24 घंटे में आए 13,193 नए केस, दिल्ली में 2 मरीजों की मौत

ग्लोबल टाइम्स ने पीएलए की डेली रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि गलवान खूनी संघर्ष में उसके चार सैनिक मारे गए थे, वहीं एक की मौत गलवान के खूनी झड़प में रेस्क्यू के वक्त नदी में बहने से हुई थी। चीन ने अपने सैनिकों को लेकर लिखा है कि इन सैनिकों ने राष्‍ट्रीय संप्रभुता और अपनी जमीन की रक्षा करते हुए जान दे दी।

हालांकि, चीन गलवान घाटी में मारे गए अपने सैनिकों का आंकड़ा बहुत कम बता रहा है। क्योंकि भारत समेत दुनियाभर के कई एजेंसियों ने इसका आंकड़ा काफी अधिक बताया था। बता दें कि पिछले साल जून महीने में हुए गलवान संघर्ष (Galwan Valley Clash) में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे।

छत्तीसगढ़: मुखबिरी के शक में ग्रामीण को घर से उठा ले गए नक्सली, गांव के बाहर ले जाकर मारी गोली

चीन भले ही अपने सैनिकों की संख्या को देर से ही सही कबूल किया हो, मगर अब भी उसने सच नहीं बयां किया है। क्योंकि जिस तरह की रिपोर्ट देश-विदेश से आईं, उसमें चीनी सैनिकों के बड़ी संख्या में हताहत होने की बात थी। भारत ने भी दावा किया था कि चीन के करीब 40 से अधिक सैनिक गलवान संघर्ष में मारे गए थे।

इतना ही नहीं, हाल ही में रूसी सामाचार एजेंसी TASS ने दावा किया कि 15 जून को गलवान घाटी झड़प में कम से कम 45 चीनी सैनिक भी मारे गए थे। इससे पहले भी कई रिपोर्ट में ऐसे खुलासे हुए थे। मगर चीन ने तब तक आधिकारिक तौर पर अपने सैनिकों के मरने की बात को नहीं कबूली थी।

जम्मू कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया, पिस्टल और हैंड ग्रेनेड बरामद

पिछले दिनों भारतीय सेना की उत्तरी कमान के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने बताया था कि गलवान घाटी की झड़प (Galwan Valley Clash) के बाद 50 चीनी सैनिकों को वाहनों के जरिए ले जाया गया था। झड़प में चीनी सेना के काफी सैनिक मारे गए थे। जनरल जोशी के अनुसार चीनी सैनिक 50 से ज्यादा जवानों को वाहनों में ले जा रहे थे। मगर वे घायल थे या उनकी मौत हो चुकी थी इसके बारे में कहना मुश्किल है।

ये भी देखें-

बता दें कि पिछले साल जून में गलवान घाटी में चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच हिंसक झड़प (Galwan Valley Clash) हुई थी। इसमें सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। वहीं, चीन के भी काफी सैनिक मारे गए थे लेकिन उसने इस लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें