Bharat Bandh: देशभर में देखने को मिला बंद का असर, जानें किस राज्य में कैसे रहे हालात

कृषि कानून (Farm Law 2020) के खिलाफ आज यानी 8 दिसंबर को किसानों ने भारत बंद (Bharat Bandh)  किया। किसानों ने सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक चक्का जाम किया। सुबह से ही अलग-अलग राज्यों में इसका व्यापक असर दिखा।

Bharat Bandh

दिल्ली से लेकर राजस्थान, यूपी से लेकर ओडिशा तक में किसानों के द्वारा बुलाए गए भारत बंद (Bharat Bandh) का असर दिखा। दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर भी भारी संख्या में किसान जुटे थे। भारत बंद को लेकर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी।

कृषि कानून (Farm Law 2020) के खिलाफ आज यानी 8 दिसंबर को किसानों ने भारत बंद (Bharat Bandh)  किया। किसानों ने सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक चक्का जाम किया। सुबह से ही अलग-अलग राज्यों में इसका व्यापक असर दिखा। किसानों के समर्थन में पूरा देश आ गया। दिल्ली से लेकर राजस्थान, यूपी से लेकर ओडिशा तक में किसानों के द्वारा बुलाए गए भारत बंद का असर दिखा।

दिल्ली बॉर्डर

दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर भी किसानों का जमावड़ा लगा था, दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पूरी तरह से बंद कर दिया था। बता दें कि पंजाब के कई सांसद 8 दिसंबर को दिल्ली पहुंचे और किसानों के भारत बंद का समर्थन किया। दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर भी किसान जुटे थे। भारत बंद को लेकर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी।

आंदोलन के दौरान दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर किसानों ने जाम किया और एक्सप्रेस-वे पर भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने यहां ट्रैक्टर ट्रॉली को सड़क पर खड़ा कर दिया था। ग्रेटर नोएडा में भारत बंद को लेकर पुलिस की जबरदस्त तैनाती की गई थी, यहां ड्रोन से निगरानी की गई।

चीन और पाकिस्तान के बाद अब तुर्की की भारत के खिलाफ साजिश, कश्मीर में आतंकियों को भेजने की कर रहा तैयारी

किसानों के समर्थन में दिल्ली के ITO पर यूथ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। इनमें से कई पर पुलिस ने एक्शन लिया। कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के संसदीय क्षेत्र श्योपुर में भी भारत बंद का असर दिखा। यहां पर किसानों ने बड़ी रैली निकाली। भारत बंद के बीच दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर एक प्रदर्शनकारी किसान की मौत हो गई। रात में सोने के बाद सुबह नहीं उठने पर साथियों को मौत का पता चला। ठंड लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है।

दिल्ली

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप कि सीएम अरविंद केजरीवाल को घर में नजरबंद किया गया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के आरोपों को निराधार बताया। डीसीपी नॉर्थ ने CM केजरीवाल की नजरबंदी की बात को खारिज किया।

उत्तर प्रदेश

यूपी के प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बंद (Bharat Bandh) का समर्थन किया और सुबह-सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया। अलीगढ़ में चौराहे पर सपा नेता बिजेन्द्र सिंह ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं सहित उन्हें हिरासत में ले लिया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मल्हौर स्टेशन पर ट्रेन रोका और भारत बंद के समर्थन में जमकर प्रदर्शन।

बिहार: CRPF की 2 बटालियन हटाई गईं, नक्सल विरोधी अभियान में थीं तैना

सहारनपुर में धरने के लिए तैयार किए गए मंच को पुलिस ने हटा दिया। जिसके बाद विरोध में किसानों ने हाइवे जाम किया। कानपुर में भारत बंद के दौरान पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी। यहां पर किसी को धरने की इजाजत नहीं दी गई।

पंजाब

भारत बंद (Bharat Bandh) के समर्थकों ने पंजाब के करनाल के CM के कार्यक्रम का विरोध किया गया। पंजाब के अमृतसर में भारत बंद के समर्थकों ने दुकानें बंद करवाकर लोगों से सहयोग की अपील की। अंबाला में करगिल सहित दूसरे युद्ध में शामिल फौजियों ने धरना दिया और किसानों के समर्थन में आवाज उठाई।

बिहार

उधर, बिहार की राजधानी पटना में डाक बंगला चौराहे पर पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। हालांकि, यहां प्रदर्शन के दौरान आम लोगों की गाड़ियों की छत पर चढ़कर हंगामा भी किया गया। बिहार के सुपौल में RJD और लेफ्ट समर्थकों ने हाईवे पर प्रदर्शन किया।

वहीं, मोतिहारी में लेफ्ट समर्थकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया गया। उधर, खगड़िया में RJD और पप्पू यादव की जनाधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं प्रदर्शन किया। बेगूसराय में बंद (Bharat Bandh) समर्थकों ने पुलिस के बैरिकेड से हाइवे जाम कर दिया और विरोध प्रदर्श में टायरों को जलाया।

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में साथ आए भारत और फ्रांस, पीएम मोदी ने दिया ये बयान

दरभंगा के लहेरिया सराय में भारत बंद (Bharat Bandh) समर्थकों ने रेलवे ट्रैक पर किया प्रदर्शन और गंगासागर एक्सप्रेस को रोक दिया। हाजीपुर में किसानों के बंद के समर्थन में कुदाल के साथ सड़क पर मजदूरों ने प्रदर्शन किया, सहरसा में भी बंद समर्थकों ने सड़क पर सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, कृषि कानून वापस लेने की मांग की।

लखीसराय में विपक्षी दलों ने सड़कों पर जाम लगाया। हालांकि, जब यहां से एम्बुलेंस निकलने लगी तो उसे रास्ता भी दिया। जहानाबाद में भारत बंद के समर्थकों ने NH-83 और NH-110 पर प्रदर्शन किया।

राजस्थान

जयपुर में भारत बंद (Bharat Band) के दौरान कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इसके अलावा, NSUI और BJP कार्यकर्ताओं में भी हाथापाई हुई। जिसके बाद पुलिस ने आकर बीच-बचाव किया। गहलोत सरकार के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह भी किसानों के बंद के समर्थन में जयपुर में सड़क पर उतरे। मंत्री ने ट्रैक्टर चलाकर किसानों का साथ दिया।

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल के जाधवपुर में भी बंद (Bharat Bandh) का असर देखने को मिला। ट्रेन सेवा पर इसका असर पड़ा। लेफ्ट कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया। बंगाल के हावड़ा में लेफ्ट कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया और ट्रेन को रोका। कोलकाता के सॉल्ट लेक में CPM ने सड़कों पर प्रदर्शन किया। हालांकि, नादिया में बंद समर्थकों ने उत्पात मचाया। यहां इस दौरान आगजनी की गई, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया।आसनसोल में कांग्रेस कार्यकर्ता भारत बंद के समर्थन में उतरे।

दक्षिण भारत

हैदराबाद में भी बंद (Bharat Bandh) का व्यापक असर दिखा। TRS समर्थकों ने यहां दुकानें बंद कराई। विशाखापट्टनम में SFI प्रदर्शनकारियों ने भारत बंद के दौरान हाईवे पर कबड्डी खेली, इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। कर्नाटक के बेंगलुरु में भारत बंद का मिला जुला असर देखा गया। AAP और JDS के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर प्रदर्शन किया।

तमिलनाडु के खम्मम में प्रदर्शनकारियों ने बसों को रोका। DGP ने पुलिसकर्मियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कृषि कानून के खिलाफ सड़क पर उतरे लेफ्ट के कार्यकर्ताओं ने टायरों में आग लगाई। राज्य में जगन मोहन सरकार ने भी बंद का समर्थन किया है। राज्य के कृषि मंत्री ने जल्द समाधान की उम्मीद जताई है।

गुजरात

गुजरात के अहमदाबाद में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान हाईवे जाम करने की कोशिश की, जिसपर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वडोदरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर प्रदर्शन किया और सड़कों पर टायरों को जलाया।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के बुलढाणा में स्वाभिमानी किसान संगठन ने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान नवजीवन एक्सप्रेस रोकी गई। उधर, मुंबई के मशहूर डब्बेवालों ने भी किसानों के भारत बंद (Bharat Bandh) का समर्थन किया।

मध्य प्रदेश और ओडिशा

मध्य प्रदेश के भोपाल में प्रदर्शन के दौरान किसान ट्रैक्टर पर निकले। ओडिशा के भुवनेश्वर में भी बंद (Bharat Bandh) समर्थकों ने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया। यहां ऑल इंडिया कॉर्डिनेशन कमेटी ओडिशा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।

ये भी देखें-

किसानों का भारत बंद (Bharat Bandh) तीन बजे तक जारी रहा। उसके बाद किसानों ने सरकार के साथ अगले दिन होने वाली बैठक पर मंथन किया। बता दें कि 9 दिसंबर को किसानों और सरकार के बीच छठें दौर की बातचीत होनी है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें