सुर्खियां

Foundation Day OF Red Fort: 1857 के विद्रोह में इस किले को अंग्रेज़ों ने लूट कर खोखला कर दिया। यहीं से भारत की शान कोहिनूर को अंग्रेज लेकर लंदन गए थे।

बिहार में मुकाबला काफी दिलचस्प है। इसमें बेगूसराय सीट पर देशभर की निगाहें हैं। इस सीट से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह मैदान में हैं। जबकि गिरिराज सिंह को टक्कर दे रहे हैं जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तोंगगुड़ा के पास हुए नक्सली हमले में 2 जवान शहीद हो गए । इस हमले में एक ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गया। घायल को फौरन अस्पताल ले जाया गया। पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

1873 में राजा रवि वर्मा ने एक पेंटिंग बनाई जिसमें एक बहुत ही खूबसूरत स्त्री चमेली के फूलों से अपने बालों का श्रृंगार कर रही है। इस पेंटिंग ने उन्हें बहुत प्रसिद्धि दिलाई।

Lok Sabha Election 2019: सत्तारूढ़ भाजपा और उसके सहयोगियों के लिए इस चरण में चुनाव में बहुत कुछ दांव पर है क्योंकि 2014 में उसे इन 71 में से 56 सीटों पर जीत हासिल हुई थी और कांग्रेस महज दो सीट पर सिमट गई थी और अन्य सीटों पर तृणमूल कांग्रेस एवं बीजू जनता दल जैसी पार्टियों के खाते में गई थी।

27 अप्रैल को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से नक्सलियों एवं पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। नक्सलियों ने घात लगाकर पुलिस जवानों पर हमला किया था। नक्सलियों ने पुलिस टीम पर बम धमाका किया। इस हमले का जवाब देते हुये पुलिस जवानों ने मोर्चा संभाला। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो महिला नक्सलियों मारी गई।

एक गलत फैसले से उसकी पत्नी पुनीता देवी की पूरी जिंदगी ही नर्क बन गई है। पुनीता देवी का कहना है कि बहुत साल पहले वो एक बार कर्म डी के जंगलों में प्रदीप से मिली थीं। उस वक्त भी उन्होंने प्रदीप से कहा था कि वो मुख्यधारा में लौट आए।

जोहरा सहगल ने किसी से कहा था, 'तुम अब क्या मुझे इस तरह से देखते हो जब मैं बूढ़ी और बदसूरत हो गई हूं। तब देखते, जब मैं जवान और बदसूरत थी।'

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच 24 अप्रैल को मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ के बाद एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार नक्सली की पहचान अर्जुन उर्फ पायकु बताई जा रही है। उसपर प्रशासन की तरफ से तीन लाख का ईनाम था।

एक ही सवाल को 100 से ज्यादा तरीकों से सॉल्व करने वाले रामानुजन आज ही के दिन यानी 26 अप्रैल, 1920 को बीमार रहने के बाद दुनिया छोड़कर चले गए थे। 22 दिसंबर को जन्मे मैथ्स के इस जीनियस के जन्मदिन को भारत में 'राष्‍ट्रीय गण‍ित द‍िवस' के तौर पर मनाया जाता है।

झारखण्ड में नक्सलियों ने 25 अप्रैल रात करीब 12:25 बजे हमला कर भाजपा कार्यालय को बम से उड़ा दिया। घटना झारखण्ड के पलामू जिले के हरिहरगंज बाजार की है। जहां नक्सलियों ने पुराना बस स्टैंड स्थित बीजेपी कार्यालय पर हमला किया और कार्यालय को बम से उड़ा दिया। लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड में यह पहली उग्रवादी घटना है।

Srinivas Ramanujan Death Anniversary: रामानुजन भारतीय विज्ञान के क्षितिज पर एक ऐसे चंद्रमा थे जिनकी चांदनी हमें आज तक प्रकाशित कर रही है। आज तक प्रेरित कर रही है। लेकिन वो खुद हमारे बीच बहुत लंबे समय तक नहीं रह पाए।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में 25 अप्रैल की सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। सुरक्षाबल के जवानों को अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के बागेंदर मोहल्ले में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।

Sachin Tendulkar Birthday: 'God Of Cricket' आज 46 साल के हो गए। 24 साल तक क्रिकेट की दुनिया में उनका सिक्का चलता रहा। इस दौरान शतकों का शतक भी लगाया।

रामधारी सिंह दिनकर (Ramdhari Singh Dinkar) की आज 45वीं पुण्यतिथि है। राष्ट्रकवि दिनकर जी ने हिंदी साहित्य में न सिर्फ वीर रस के काव्य को एक नयी ऊंचाई दी, बल्कि अपनी रचनाओं के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना का भी सृजन किया।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। उसकी पहचान कुख्यात माओवादी शंकर उर्फ़ कमलू के रूप में हुई है। सरकार की ओर से उसके सिर पर पांच लाख का ईनाम था।

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के तीसरे चरण में 23 अप्रैल को 13 राज्यों और 2 केन्द्र-शासित प्रदेशों की 117 सीटों पर मतदान संपन्‍न हो गया। इसमें कुल 65% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

यह भी पढ़ें