सुर्खियां

तीसरे चरण में गुजरात की सभी 26, केरल की सभी 20, महाराष्ट्र और कनार्टक की 14-14, उत्तर प्रदेश की 10, छत्तीसगढ़ की 7, ओडिशा की 6, पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5, असम की 4, गोवा की 2, जम्मू-कश्मीर की 1, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव की 1-1 सीट पर मतदान हो रहा है। कहां कितना मतदान हुआ, अब तक का अपडेट।

Lok Sabha Election 2019 Phase 3 Voting: वोटरों का उत्साह सुबह ही उस वक्त थोड़ा मंदा पड़ गया जब यूपी समेत कई जगहों पर EVM खराबी के चलते उन्हें वोटिंग के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के तीसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। 15 राज्यों की 117 सीटों पर सुबह 7 बजे ही मतदान शुरू हो गया था। यह 17वीं लोकसभा के लिए हो रहे चुनाव का सबसे बड़ा चरण है।

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के तीसरे चरण में 23 अप्रैल को 15 राज्यों की 117 सीटों पर चुनाव होंगे। यह 17वीं लोकसभा के लिए हो रहे चुनाव का सबसे बड़ा चरण है। पहले और दूसरे चरण का मतदान सफलता पूर्वक संपन्न हो चुका है।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। एसपी के सामने सरेंडर करने वाले सभी नक्सली संगठन में हो रही ज्यादतियों से परेशान थे। सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने बताया कि संगठन में अब विचारधारा नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।

जम्मू कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। यह मुठभेड़ बारामूला जिले के सोपोर में 20 अप्रैल की सुबह हुई। सोपोर में सुरक्षाबल की एक टीम गश्त कर रही थी कि अचानक एक आतंकी ने सुरक्षाबल के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।

कभी हक के लिए हथियार उठाने वाले नक्सली अब अपराधियों का संगठित गिरोह बन चुके हैं। ऐसे अपराधी जिनका काम सिर्फ लूट-पाट और हिंसा फैलाना रह गया है। लोकतंत्र में विश्वास है नहीं और विकास से डर लगता है इन्हें।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के मतदान के दौरान नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। राज्य के राजनांदगांव जिले में चुनाव में खलल डालने के लिए नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। इस ब्लास्ट में आईटीबीपी का एक जवान बुरी तरह से घायल हो गया।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान हुआ। चुनाव आयोग ने चुनाव के पुख्ते इंतजाम कर रखे थे। प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी से शांतिपूर्ण मतदान कराने में लगा रहा। बावजूद इसके कई जगहों से छुटपुट हिंसा की खबरें आईं। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई जगहों पर कई हिंसाक घटनाएं हुईं।

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबल के जवानों पर पत्थरबाजी करने वालों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा विगत कई वर्षों से लगातार मदद की जा रही है। पत्थरबाज़ों को आईएसआई के साथ-साथ दुबई से भी आर्थिक मदद मिलती रहती है। इनकी मदद में नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास भी साथ देता है।

दूसरे चरण में 97 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन तमिलनाडु की वेल्लोर और त्रिपुरा-पूर्व लोकसभा सीट पर चुनाव रद्द कर दिया गया। इस चरण में 15.79 करोड़ मतदाता हैं, वहीं 1629 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके लिए 1.81 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। बड़ी संख्या में मतदाता बूथों पर कतार में खड़े हैं।

Lok Sabha Election 2019 के दूसरे चरण में 12 राज्यों की कुल 95 सीटों के लिए मतदान हो जारी है। उत्तर प्रदेश की 8, तमिलनाडु की 38, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, असम, बिहार और ओडिशा की पांच-पांच, छत्तीसगढ़ तथा पश्चिम बंगाल की तीन-तीन, जम्मू कश्मीर की दो और मणिपुर एवं पुडुचेरी की एक-एक सीटों पर वोटिंग चल रही है।

18 अप्रैल की सुबह मतदान से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पुलिस ने एनकाउंटर करके दो नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में नक्सली कमांडर वर्गीस भी मारा गया है। नक्सल कमांडर वर्गीस ने ही लैंडमाईन बिछाकर भाजपा विधायक मांडवी के काफिले पर धमाका किया था।

कश्‍मीर घाटी में जो आतंकवादी संगठन सक्रिय हैं, पाकिस्‍तान उन्‍हें चीन के बने हैंड ग्रेनेड सप्‍लाई कर रहा है। खुफिया एजेंसियों की ओर से जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। आतंकियों को न केवल हैंड ग्रेनेड बल्कि चीन के बने अल्‍ट्रा मॉर्डन हथियार भी सप्‍लाई किए जा रहे हैं। एजेंसियों के अनुसार, पाकिस्‍तान ऐसा इसलिए कर रहा है ताकि वह भारत में अपनी गतिविधियों को झुठला सके।

ओडिशा के कंधमाल जिले में दो नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया गया है। एक घटना में माओवादियों ने मतदान केंद्र पर जा रही एक महिला निर्वाचन अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि दूसरी घटना में चुनावी वाहन में आग लगा दी। दोनों ही घटनाएं नक्सल प्रभावित कंधमाल जिले की हैं।

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में 17 अप्रैल की रात आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। जिले के त्राल इलाके में सीआरपीएफ कैंप को निशाना बनाकर दागे गए ग्रेनेड से एक जवान घायल हो गया।

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के दूसरे चरण के लिए 12 राज्यों की 95 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई। पोलिंग बूथ पर सुबह से ही लोग पहुंचने लगे थे। ज्यादातर पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए लोगों की लाइन लगी हुई है।

यह भी पढ़ें