
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के चौथे चरण में 29 अप्रैल, 2019 को वोटिंग जारी है। इस चरण में 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इसमें बिहार की 5 लोकसभा सीटें, झारखंड की 3, जम्मू-कश्मीर की 1, मध्यप्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 13, राजस्थान की 13, पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर मतदाल हो रहे हैं। चौथे चरण में लोकसभा की 72 सीटों के लिए कुल 943 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, इस चुनाव में 12.79 करोड़ मतदाता हैं, जिनके लिए चुनाव आयोग ने 1.40 लाख मतदान केंद्र बनाए हैं।
बिहार में यह मुकाबला काफी दिलचस्प है। बिहार के पांच लोकसभा क्षेत्रों दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में मतदान चल रहा है। इसमें बेगूसराय सीट पर देशभर की निगाहें हैं। इस सीट से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह मैदान में हैं। जबकि गिरिराज सिंह को टक्कर दे रहे हैं जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार। वहीं, उत्तरप्रदेश में भी कई दिग्गज मैदान में हैं। जिनमें सबसे चर्चित सीट कन्नौज की है, जहां से पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव समर में हैं।
सभी सीटों के लिए सुबह 7 बजे ही मतदान शुरू हो गया था। बूथों पर लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग गर्मी के बावजूद पूरे जोश के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बूथों पर पहुंचे हैं। देखते हैं अब तक कहां कितनी वोटिंग हुई-
शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत-
बिहार- 44.33%
जम्मू-कश्मीर- 9.37%
झारखंड- 57.13%
मध्यप्रदेश- 57.77%
महाराष्ट्र- 42.52%
ओडिशा- 53.61%
राजस्थान- 54.75%
उत्तरप्रदेश- 45.08%
पश्चिम बंगाल- 66.46%
दोपहर 3.30 बजे तक मतदान प्रतिशत-
बिहार- 44.23%
जम्मू-कश्मीर- 8.42%
झारखंड-56.37%
मध्यप्रदेश- 55.22%
महाराष्ट्र- 41.15%
ओडिशा- 51.54%
राजस्थान- 54.16%
उत्तरप्रदेश- 44.16%
पश्चिम बंगाल- 66.01%
दोपहर 2 बजे तक मतदान प्रतिशत-
बिहार- 37.71 %
जम्मू-कश्मीर- 6.66%
झारखंड- 44.90%
मध्यप्रदेश- 43.44%
महाराष्ट्र- 29.93%
ओडिशा- 35.79%
राजस्थान- 44.62%
उत्तरप्रदेश- 34.42%
पश्चिम बंगाल- 52.37%
दोपहर 12 बजे तक मतदान प्रतिशत-
बिहार- 18.26%
जम्मू-कश्मीर-3.74%
झारखंड-29.21%
मध्यप्रदेश-26.62%
महाराष्ट्र-16.47%
ओडिशा-19.67%
राजस्थान-29.19%
उत्तरप्रदेश-21.18%
पश्चिम बंगाल-35.10%
सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत-
ओडिशा- 17%
पश्चिम बंगाल- 34.71%
बिहार-17.07%
सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत-
बिहार- 10.22%
जम्मू-कश्मीर- 0.61%
मध्य प्रदेश- 8.74%
महाराष्ट्र- 2.21%
ओडिशा- 5.81%
राजस्थान- 4.98%
उत्तर प्रदेश- 7.40%
पश्चिम बंगाल- 12.45%
झारखंड- 10.94%
यह भी पढ़ें: चौथे चरण का चुनाव, गिरिराज सिंह, नकुलनाथ और डिंपल जैसे दिग्गजों की किस्मत दांव पर
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App