उत्तराखंड का मेजर सोमनाथ आर्मी ग्राउंड, जानें इसकी खासियत

सोमनाथ आर्मी ग्राउंड (Somnath Army Ground) उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में स्थित कुमाऊं रेजिमेंट का मुख्य परेड मैदान है। देश का पहला और सबसे बड़ा सैन्य सम्मान यानी ‘परमवीर चक्र’ पाने वाले मेजर सोमनाथ शर्मा का वॉर मेमोरियल है।

Somnath Army Ground

सोमनाथ ग्राउंड।

Indian Army: इस आर्मी ग्राउंड (Somnath Army Ground) पर जवानों को ट्रेनिंग दी जाती है। दुलीखेत में स्थित इस ग्राउंड में समय-समय पर भर्ती का आयोजन किया जाता रहा है।

सोमनाथ आर्मी ग्राउंड (Somnath Army Ground) उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में स्थित कुमाऊं रेजिमेंट का मुख्य परेड मैदान है। देश का पहला और सबसे बड़ा सैन्य सम्मान यानी ‘परमवीर चक्र’ पाने वाले मेजर सोमनाथ शर्मा का वॉर मेमोरियल है।

इस वजह से इसे सोमनाथ द्वार भी कहा जाता है। 3 नवंबर, 1947 को मेजर सोमनाथ शर्मा की टुकड़ी को कश्मीर घाटी के बदगाम मोर्चे पर थी तभी 500 की संख्या में दुश्मन सेना के जवानों ने उनकी टुकड़ी को तीन तरफ से घेरकर हमला किया था। लेकिन उन्होंने बहादुरी के साथ मोर्चा संभाला था।

भारतीय सेना का मीडियम बुलेट प्रूफ व्हीकल, जानें इसकी खासियत

इस आर्मी ग्राउंड (Somnath Army Ground) पर जवानों को ट्रेनिंग दी जाती है। दुलीखेत में स्थित इस ग्राउंड में समय-समय पर भर्ती का आयोजन किया जाता रहा है। भर्ती में भारत के सारे राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों के सैनिक जीडी और ट्रेडमेन के अभ्यर्थी भाग लेते हैं। भारतीय सेना के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में ही कुमाऊं रेजिमेंट मुख्यालय स्थित है।

यह ग्राउंड समुद्र तल से 7 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह भारत के बेस्ट आर्मी ग्राउंट में से एक कहा जाता है। यहां का मौसम काफी लुभावना होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह इलाका हिमालय की गोद में है।

ये भी देखें-

बता दें कि गढ़वाल रेजीमेंट की भर्ती देहरादून के महिंद्रा ग्राउंड में होती है। सेना में नई जान फूंकने के लिए पहले से अधिक फिट और पूरी तरह निरोगी अभ्यर्थियों को यहां से चुना जाता है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें