भारतीय सेना का मीडियम बुलेट प्रूफ व्हीकल, जानें इसकी खासियत

भारतीय सेना (Indian Army) का पूरी दुनिया में डंका बजता है। भारतीय वीर सपूतों के बलिदान और शौर्य की गथाएं हर जगह मशहूर हैं। हमारे दुश्मन, सेना का नाम सुनते ही कांप उठते हैं।

Medium Bullet Proof Vehicle

Medium Bullet Proof Vehicle

Medium Bullet Proof Vehicle: सेना के जवानों की सुरक्षित मूवमेंट के लिए बुलेटप्रूफ ट्रक दिए जाते हैं। इन ट्रकों की खासियत यह होती है कि इसमें गोली और बम का असर नहीं होता। 

भारतीय सेना (Indian Army) का पूरी दुनिया में डंका बजता है। भारतीय वीर सपूतों के बलिदान और शौर्य की गथाएं हर जगह मशहूर हैं। हमारे दुश्मन, सेना का नाम सुनते ही कांप उठते हैं। सेना को जवान तो ताकतवर बनाते ही हैं लेकिन बेहतरीन हथियार स्मार्ट तरीके से किसी भी लड़ाई को अपने पक्ष में करने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं। यही वजह है कि दुनिया के कई देश अपना रक्षा बजट भारी भरकम रखते हैं।

देश की सुरक्षा करने वाले जवानों के लिए भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं। पूर्व में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब हमारे वीर सपूतों पर दुश्मनों ने हमला कर दिया। ऐसे हमलों में हमारे जवानों को शहीद तक होना पड़ा है।

मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है ‘Agni-I’, जानें क्या है इसकी खासियत

सेना के जवानों की सुरक्षित मूवमेंट के लिए बुलेटप्रूफ ट्रक (Medium Bullet Proof Vehicle) दिए जाते हैं। इन ट्रकों की खासियत यह होती है कि इसमें गोली और बम का असर नहीं होता।

इन ट्रकों के दोनों तरफ ऐसी परतें लगाई गई हैं जो कि 8 किलो ग्राम टीएनटी ब्लास्ट को भी सह सकती है। इसमें स्ट्रैटजिक फायरिंग और व्यूइंग पोर्ट बनाए गए हैं, जिससे किसी भी विपरीत परिस्थिति में तुरंत हथियारों से दुश्मनों पर फायरिंग की जा सकती है।

ये भी देखें-

इस व्हीकल (Medium Bullet Proof Vehicle) की छत पर 360 डिग्री तक घूमने में सक्षम गनर स्टेशन लगाया गया है जो कि क्रू के सदस्यों को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है। इसके इंटीरियर में एक मॉनिटर भी लगा है जो कि व्हीकल में लगे कैमरा से जुड़ा होता है। इस मॉनिटर के जरिए ट्रक के 360 डिग्री एरिया पर नजर रखी जा सकती है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें