Kargil War 1999: पाकिस्तानी सेना ने कारगिल पर चढ़ाई के लिए भेजे थे 5 हजार से ज्यादा जवान

भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में कारगिल (Kargil War 1999) क्षेत्र में भीषण लड़ाई लड़ी गई थी। युद्ध में भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तानी सैनिकों को बुरी तरह से हराया था।

Kargil War

File Photo

Kargil War 1999: भारी संख्या में आए पाक सेना के जवानों ने कारगिल के उन क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया था जिन्हें सर्दियों के दौरान भारतीय सेना (Indian Army) खाली कर देती है।

भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में कारगिल (Kargil War 1999) क्षेत्र में भीषण लड़ाई लड़ी गई थी। युद्ध में भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तानी सैनिकों को बुरी तरह से हराया था। पाकिस्तान अपनी इस हार पर आज भी शर्म से झुक जाता है। पाकिस्तान को इस युद्ध में भारी नुकसान झेलना पड़ा था।

युद्ध की शुरुआत  8 मई, 1999 से हुई थी। इसी दिन पाकिस्तानी फौजियों और कश्मीरी आतंकियों को कारगिल की चोटी पर देखे जाने की पुष्टि हुई थी। एक चरवाहे ने सेना को घुसपैठ की जानकारी दी थी। दुश्मनों की ओर से 5,000 से ज्यादा सैनिक कारगिल पर चढ़ाई के लिए भेजे गए थे।

War of 1965: भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर पहाड़ियों पर किया था कब्जा, पढ़ें शौर्यगाथा

भारी संख्या में आए पाक सेना के जवानों ने कारगिल के उन क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया था जिन्हें सर्दियों के दौरान भारतीय सेना खाली कर देती है। दोनों देशों के बीच 1972 में हुए शिमला समझौते के तहत तय हुआ था कि ठंड के मौसम में दोनों देशों की सेनाएं जम्मू-कश्मीर में बेहद बर्फीले स्थानों पर मौजूद एलओसी को छोड़कर कम बर्फीले स्थान पर चली जाएंगी।

भारतीय सेना ने तो ऐसा ही किया लेकिन पाकिस्तानी सेना धोखे से हमारे खाली इलाकों में घुस गई थी। 5,000 से ज्यादा सैनिक कारगिल पर चढ़ाई  कर चुके थे। भनक लगते ही सेना ने ‘ऑपरेशन विजय’ लॉन्च कर दिया। फिर क्या था, एक-एक कर दुश्मनों को कब्जे वाली पोस्टों से खदेड़ा गया।

ये भी देखें-

कारगिल युद्ध (Kargil War 1999) दुनिया की सबसे अधिक ऊंचाई पर लड़ा गया युद्ध था। युद्ध करीब 40 दिन चला लेकिन जैसा कि हर युद्ध में देखने को मिलता है, दोनों देशों को इसका नुकसान झेलना पड़ा। इसमें पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें