कारगिल युद्ध: वो खास तारीखें जिन्हें आपको जरूर जानना चाहिए

यह युद्ध (Kargil War) करीब 2 महीने तक चला था। युद्ध के दौरान कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले थे। इस युद्ध की कुछ खास तारीखें जिसे आपको जरूर जानना चाहिए।

Kargil War

File Photo

Kargil War: यह युद्ध करीब 2 महीने तक चला था। युद्ध के दौरान कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले थे। इस युद्ध की कुछ खास तारीखें जिसे आपको जरूर जानना चाहिए।

भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में कारगिल युद्ध (Kargil War) लड़ा गया था। इस युद्ध में भारतीय सेना (Indian Army) का पराक्रम इतना भयावह था जिसे यादकर पाकिस्तानी सेना आज भी कांप उठती होगी। दुश्मनों को भगा-भगाकर मारा गया था और उन्होंने जिन पोस्टों पर धोखे से कब्जा किया था उसे एक के बाद एक वापस हासिल किया गया था।

यह युद्ध (Kargil War) करीब 2 महीने तक चला था। युद्ध के दौरान कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले थे। इस युद्ध की कुछ खास तारीखें जिसे आपको जरूर जानना चाहिए।

1971 का युद्ध: …जब सैनिक हवाई अड्डों पर पाकिस्तान ने शुरू किए बम गिराने

3 मई, 1999: इस दिन कारगिल के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर पाकिस्तानी घुसैपठियों द्वारा कब्जे की खबर सामने आई थी।

10 मई, 1999: भारतीय खुफिया विभाग और सेना को इस दिन पता चला कि द्रास, ककसर और मुशको में भी घुसपैठियों ने अपने ठिकाने बनाए हुए हैं।

26 मई, 1999: घुसपैठ की जानकारी कन्फर्म होते ही इंडियन एयरफोर्स के जवानों ने इन घुसपैठियों पर हवाई हमले किए।

5 जून, 1999: भारत ने पाकिस्तान के क्षेत्र में दाखिल होने के डॉक्यूमेंट जारी किए थे।

13 जून,1999: तोलोलिंग पर भारतीय सेना का कब्जा हुआ और फिर वहां पर दोबारा से तिरंगा फहराया गया था।

4 जुलाई, 1999: सेना ने टाइगर हिल पर कब्जा किया, इसे कारगिल युद्ध का टर्निंग प्वाइंट भी कहा जाता है।

5 जुलाई, 1999: सेना ने द्रास पर दोबारा कब्जा जमाया।

7 जुलाई, 1999: बटालिक पर सेना ने कब्जा कर तिरंगा फहराया।

14 जुलाई, 1999: भारत ने ‘ऑपरेशन विजय’ की सफलता घोषित कर दी।

26 जुलाई, 1999: यह वह तारीख है जिसे हर भारतीय हर साल कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाता है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें