नौसेना का बेहद खतरनाक हथियार ‘वरुणास्त्र’, जानें इसकी खासियतें

भारतीय नौसेना (Indian Navy) दुनिया के खतरनाक सेनाओं में से एक मानी जाती है। नौसेना के पास कई ऐसे हथियार हैं, जिनका नाम सुनते ही दुश्मन थर-थर कांप उठते हैं। ऐसा ही एक हथियार ‘वरुणास्त्र’ (Varunastra) भी है।

Varunastra

खतरनाक हथियार 'वरुणास्त्र'

Indian Navy Varunastra: इसकी खासियत यह है कि समुद्र की गहराई में छिपी पनडुब्बियों (Submarines) को ध्वस्त कर सकती है। ‘वरुणास्त्र’ (Varunastra) को जहाज से लॉन्च किया जाता है, यह भारी वजन वाला होता है।

भारतीय नौसेना (Indian Navy) दुनिया के खतरनाक सेनाओं में से एक मानी जाती है। नौसेना (Navy) के पास कई ऐसे हथियार हैं, जिनका नाम सुनते ही दुश्मन थर-थर कांप उठते हैं। ऐसा ही एक हथियार ‘वरुणास्त्र’ (Varunastra) भी है। इस हथियार की कई ऐसी खासियतें हैं जो कि दुश्मनों में खौफ पैदा कर देती हैं।  साल 2016 में ‘वरुणास्त्र’ को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।

‘वरुणास्त्र’ (Varunastra) देश में ही बना अत्याधुनिक टारपीडो है। इसकी खासियत यह है कि यह समुद्र की गहराई में छिपी पनडुब्बियों (Submarines) को ध्वस्त कर सकती है। ‘वरुणास्त्र’ को जहाज से लॉन्च किया जाता है, यह भारी वजन वाला होता है। यह गहरे और उथले पानी दोनों में स्थिर पनडुब्बियों को निशाना बनाने में सक्षम है।

दुनिया में सेना की ताकत के मामले में चौथे नंबर पर है भारतीय सेना, जानें क्या है पाकिस्तान की हालत

‘वरुणास्त्र’ (Varunastra) को सभी एएसडब्ल्यू जहाजों से फायर किया जा सकता है जो भारी वजन वाले टारपीडो को फायर करने में सक्षम हैं। यह समुद्र में सैकड़ों किलोमीटर दूर तक मार करने में सफल है। पनडुब्बियों के अलावा इसे जंगी पोतों में इंस्टॉल किया जा सकता है। इस टारपीडो को इंस्टॉल कर इस्तेमाल करना भी काफी आसान है जो कि कम समय में ही हो जाता है।

ये भी देखें-

खास बात यह है कि यह टारपीडो 40 समुद्री मील प्रति घंटे की रफ्तार से दुश्मनों की पनडुब्बियों (Submarines) के अलावा जंगी पोतों (Warships) को धवस्त कर सकता है। इस हथियार को कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह युद्ध के दौरान आने वाली कई विपरीत परिस्थितियों के अनुकूल है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें