जिमिंग ही नहीं योगा भी करते हैं हमारे जवान, फुर्सत के पलों में स्पोर्ट्स के जरिए रहते हैं खुश

भारतीय सेना (Indian Army) के जवान खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करते हैं। सैनिकों का शरीर पत्थर की तरह मजबूत होता है। ऐसा फौलादी शरीर पाने के लिए सैनिक एक बेहद ही कड़े रूटीन को फॉलो करते हैं।

Indian Army

फाइल फोटो।

Indian Army: जवान फुर्सत के पलों में अलग-अलग तरह के स्पोर्ट्स खेलना भी पसंद करते हैं। सैनिक कबड्डी, वॉलीबॉल और क्रिकेट जैसे स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद करते हैं।

भारतीय सेना (Indian Army) के जवान खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करते हैं। सैनिकों का शरीर पत्थर की तरह मजबूत होता है। ऐसा फौलादी शरीर पाने के लिए सैनिक एक बेहद ही कड़े रूटीन को फॉलो करते हैं। जवान जिमिंग के अलावा योग भी करते हैं।

योग के जरिए भी कई जवान खुद को फिट रखने में कामयाब हैं। जिमिंग के साथ-साथ योगासन करना भी काफी फायदेमंद माना गया है। जवान फुर्सत के पलों में अलग-अलग तरह के स्पोर्ट्स खेलना भी पसंद करते हैं। सैनिक कबड्डी  वॉलीबॉल और क्रिकेट जैसे स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद करते हैं।

Madhya Pradesh Sidhi Road Accident: मध्य प्रदेश के सीधी में बड़ा सड़क हादसा, 38 लोगों की मौत

हमारे जवान फुर्सत के पलों में घर वालों से बातें करना और पत्र लिखना भी काफी पसंद करते हैं। जवानों को देशभक्ति के गाने सुनना भी काफी पसंद होता है। किसी भी ऑपरेशन के दौरान जवानों में जोश बढ़ाने के लिए भी देशभक्ति के गीत काफी मायने रखते हैं।

सरहद पर हमारे जवान कई बार खुद को अकेला महसूस करते हैं, लेकिन मन में सिर्फ भारत माता की रक्षा का ख्याल रहता है। जवानों को हमेशा इस बात का अहसास होता है कि भारत मां उनके साथ है।

ये भी देखें-

जब हमारे जवान छुट्टी पर घर आते हैं तो घर से जुड़े पेंडिंग कामों को निपटाते हैं और परिवार के साथ समय बितना पसंद करते हैं। सीमा पर ड्यूटी करना बेहद कठिन है क्योंकि वहां के हालात और दिनचर्या काफी जटिल है। सैनिकों को अपने परिवार से दूर रहना पड़ता है लेकिन पूरा देश ही उनका परिवार है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें