India Pakistan War 1971: महज 13 दिन में ढेर कर दिए थे पाकिस्तान के 9 हजार जवान! भारत को हुआ था इतना नुकसान

भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में युद्ध लड़ा गया था। इस युद्ध में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। सैनिक तो मारे ही गए थे, साथ ही साथ पाकिस्तान का एक प्रांत यानी पूर्वी पाकिस्तान अलग हो गया था।

India Pakistan War 1971

फाइल फोटो।

India Pakistan War 1971: हमने अपने करीब 2,500 जवानों की शहादत का जख्म झेला था। इस दौरान करीब 12 हजार सैनिक घायल भी हुए थे। दो देशों के बीच जब युद्ध होता है तो नुकसान दोनों तरफ ही होता है।

भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में युद्ध लड़ा गया था। इस युद्ध में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। सैनिक तो मारे ही गए थे, साथ ही साथ पाकिस्तान का एक प्रांत यानी पूर्वी पाकिस्तान अलग हो गया था। इस प्रांत को अब पूरी दुनिया बांग्लादेश के नाम से जानती है।

खास बात यह है कि महज 13 दिन की जंग (India Pakistan War 1971) में पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया गया था जिसे यादकर वह आज भी थर-थर कांप उठता होगा। पाकिस्तान को युद्ध में जो नुकसान हुआ था, वह भारत के मुकाबले तीन गुना था।

चीन और पाकिस्तान हो सकते हैं भारत के लिए खतरा, सेना हर चुनौती के लिए तैयार- आर्मी चीफ

13 दिनों के भीतर पाकिस्तान के करीब 9 हजार सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया गया था। इस दौरान पाकिस्तान के 25 हजार सैनिक घायल हुए थे। वहीं, भारत की बात करें तो हमने अपने करीब 2,500 जवानों की शहादत का जख्म झेला था। इस दौरान करीब 12 हजार सैनिक घायल भी हुए थे।

दो देशों के बीच जब युद्ध होता है, तो नुकसान दोनों तरफ ही होता है, किसी को कम तो किसी को ज्यादा। हर युद्ध की तरह इस युद्ध में भी ऐसा ही हुआ था। इससे पहले जब 1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध लड़ा गया था तब भी दोनों देशों को भारी क्षति पहुंची थी।

ये भी देखें-

यह युद्ध करीब 50 दिनों तक चला था और इसमें पाकिस्तान के 3,800 सैनिक मारे गए थे। वहीं, भारत के 3,000 हजार सैनिक शहीद हुए थे। पाकिस्तान शुरुआत में आक्रमक था, लेकिन बाद में हार नजदीक देख वह शांत होता चला गया। पंजाब के तरनतारन जिले के खेमकरण में भारत से कमजोर साबित होने के बाद पाकिस्तान थम गया था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें