भारतीय फौज की डाइट में सालों से शामिल है बादाम का गुट्‌टा, किसी भी शख्स को बना सकती है ताकतवर

इसे बनाने के लिए बादाम और गुड़ मिलाया जाता है। फिर इन दोनों को पत्थर पर कूटते हैं, उसके बाद सेंकते हैं। सेंकने पर जब तेल निकलने लगता है, तो इसके लड्‌डू बना लेते हैं।

Indian Army Diet

सांकेतिक तस्वीर

Indian Army Diet: इसे बनाने के लिए बादाम और गुड़ मिलाया जाता है। फिर इन दोनों को पत्थर पर कूटते हैं, उसके बाद सेंकते हैं। सेंकने पर जब तेल निकलने लगता है, तो इसके लड्‌डू बना लेते हैं।

भारतीय सेना के जवान दुश्मनों पर कहर बनकर टूटने के लिए जाने जाते हैं। दुश्मनों से मुकाबला होने पर सिर्फ और सिर्फ जीत नजर आती है। दुश्मन भारी न पड़ जाए इसके लिए कसरत के साथ-साथ स्पेशल डाइट की भी जरूरत होती है। सैनिकों को अच्छी डाइट की अहमियत का पता होता है इसलिए वे इसपर कोई कोताही नहीं बरतते।

भारतीय फौज की डाइट (Indian Army Diet) में सालों से बादाम का गुट्‌टा शामिल है। इसके सेवन से कोई भी शख्स ताकतवर बन सकता है। माना जाता है कि सेना ने खुद ही इस डाइट को ईजाद किया है। दरअसल इसमें फैट नहीं होता, शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है और दिमाग तेज होता है।

जंग के मैदान में रहना होता है बेहद अलर्ट, एक चूक पड़ जाती है पूरी टीम के लिए भारी

इसे बनाने के लिए बादाम और गुड़ मिलाया जाता है। फिर इन दोनों को पत्थर पर कूटते हैं, उसके बाद सेंकते हैं। सेंकने पर जब तेल निकलने लगता है, तो इसके लड्‌डू बना लेते हैं। इन्हें बादाम का गुट्‌टा कहते हैं।

ये भी देखें-

जवान इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं। बता दें कि पाचन के लिए बेहतर सूखे हुए बादाम एंजाइम रिलीज करने में मदद करते हैं, जो कि पाचन प्रकिया के लिए अच्छे होते हैं। इसके अलावा गुड़ खून की कमी दूर करता है और हड्डियों को भी मजबूत करता है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें